
पाकिस्तानियों की अमेरिका में एंट्री होगी बैन, लिस्ट में 41 देशों के नाम... नींद उड़ा देगा ट्रंप का एक आदेश
AajTak
अमेरिका जल्द ही पाकिस्तान की नींद उड़ाने की तैयारी कर रहा है. ट्रंप सरकार पाकिस्तान समेत 41 देशों पर बड़ा एक्शन लेने पर विचार कर रहा है. अगर ड्राफ्ट पर मुहर लगती है तो इन देशों के नागरिकों की अमेरिका में एंट्री नहीं हो सकेगी. अधिकारियों का कहना है कि ट्रंप के पहले कार्यकाल की तुलना में इस बार यात्रा प्रतिबंध ज्यादा व्यापक होंगे.
अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की सरकार है और इलीगल इमिग्रेशन पर कड़ा प्रहार अब तीखा होता जा रहा है. खबर है कि अमेरिकी सरकार ने एक ऐसा ड्राफ्ट तैयार किया है, जिसमें पाकिस्तान समेत 41 देशों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने की पूरी तैयारी कर ली है. अधिकारियों का कहना है कि इस बार यात्रा प्रतिबंध ज्यादा व्यापक होंगे. ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल में सात मुस्लिम बहुल देशों के यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया था.
न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और भूटान उन 41 देशों में शामिल हैं, जिन पर संयुक्त राज्य अमेरिका की यात्रा पर प्रतिबंध लगए जाने की तैयारी है. अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अवैध प्रवासन पर अंकुश लगाने के लिए काम कर रहा है.
कमियां दूर नहीं हुईं तो वीजा निलंबन हो सकता है
अमेरिका के सुरक्षा अधिकारियों ने अपनी सिफारिशों से जुड़ा एक ड्राफ्ट तैयार किया है. इसमें पाकिस्तान को उन 26 देशों में शामिल किया गया है, जिन्हें अमेरिकी वीजा जारी करने पर आंशिक निलंबन का सामना करना पड़ सकता है. हालांकि, शहबाज शरीफ के नेतृत्व वाली सरकार अगर 60 दिन के भीतर कमियों को दूर कर देती है तो बड़ी कार्रवाई से बचा जा सकता है.
वानुअतु भी लिस्ट में शामिल
जिन देशों पर एक्शन लिए जाने की तैयारी है, उनमें तुर्कमेनिस्तान, बेलारूस, भूटान और वानुअतु शामिल हैं. इनमें वानुअतु हाल ही में तब चर्चा में आया, जब भगोड़े और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने दावा किया था कि उन्होंने वहां की नागरिकता हासिल कर ली है.

तेल टैंकरों के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज का रास्ता खोलने को लेकर ईरान को ट्रंप ने 48 घंटे की धमकी थी. समय सीमा खत्म होने से पहले ही नेटो एक्शन में आ गया है. नेटो महासचिव ने बताया कि होर्मुज में मुक्त आवाजाही सुवनिश्चित करने के लिए 22 देशों का समूह बन रहा है. साथ ही उन्होनें कहा कि ईरान के खिलाफ अमेरिका का कदम जरूरी था.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.










