
पांच राज्यों के चुनावों में फेल हुई कांग्रेस ने एमसीडी चुनावों के लिए फूंका बिगुल, प्रचार में झोंकी ताकत
ABP News
पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में बुरी तरह शिकस्त पाने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली में अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कवायद शुरू कर दी है.
दिल्ली में निगम चुनाव का कांग्रेस पार्टी की ओर से बिगुल बजा दिया है और अब कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता दिल्ली में मृत पड़ी कांग्रेस में जान फूंकने का काम कर रहे हैं. इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए दिल्ली के बवाना में जिला कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार ने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार और एमसीडी व केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा.
आगामी निगम चुनाव के मद्देनजर दिल्ली में सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपना चुनावी प्रचार अभियान तेज कर दिया है. वहीं पांच राज्यों के चुनावी नतीजों में बुरी तरह शिकस्त पाने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली में अपने कार्यकर्ताओं में जान फूंकने की कवायद शुरू कर दी है. वक्त है परिवर्तन का, कांग्रेस के समर्थन का, इसी नारे के साथ कांग्रेस दिल्ली में जगह-जगह जनसभा आयोजित कर रही है. इसी को लेकर किराड़ी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा बवाना में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस जनसभा में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौ. अनिल कुमार शामिल हुए.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












