
पहले भगवती अम्मान मंदिर में दर्शन, फिर विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में ध्यान... कन्याकुमारी में ये होगा PM मोदी का शेड्यूल
AajTak
सूरज की रक्तिम आभा, समंदर की मचलती लहरें और शांत सी शिला है विवेकानन्द रॉक मेमोरियल. कन्याकुमारी में स्थित इस शिला पर कभी स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था. अब पीएम मोदी भी यहां मेडिटेशन करेंगे. सबसे पहले PM मोदी भगवती अम्मान मंदिर में दर्शन करेंगे. इसके बाद वह विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में मेडिटेशन करेंगे.
लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण का चुनाव प्रचार थमने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी आध्यात्मिक यात्रा के तहत कन्याकुमारी जाएंगे. यहां पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंचकर मेडिटेशन करेंगे. जानते हैं पीएम मोदी की आध्यात्मिक यात्रा का पूरा प्लान...
सूरज की रक्तिम आभा, समंदर की मचलती लहरें और शांत सी शिला है विवेकानन्द रॉक मेमोरियल. कन्याकुमारी में स्थित इस शिला पर कभी स्वामी विवेकानंद ने ध्यान लगाया था. अब पीएम मोदी भी यहां मेडिटेशन करेंगे.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार (30 मई) शाम सवा पांच बजे कन्याकुमारी पहुंचेंगे. वे पहले भगवती अम्मान मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगे. इसके बाद वे शनिवार दोपहर तक वहीं रहेंगे. इस दौरान वह विवेकानन्द रॉक मेमोरियल में मेडिटेशन करेंगे.
जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी शनिवार (1 जून) दोपहर तीन बजे पास ही में स्थित एक शिला पर बनी महान कवि तिरुवल्लुवर की प्रतिमा का दर्शन करेंगे और माल्यार्पण करेंगे.
बता दें कि अंतिम चरण में कुल 57 सीटों पर वोटिंग होनी है. अंतिम चरण का चुनाव प्रचार 30 मई को शाम 5 बजे थम जाएगा. पीएम मोदी चुनाव प्रचार थमने के बाद विश्राम के लिए तमिलनाडु के कन्याकुमारी जाएंगे और कन्याकुमारी में महासागर के बीच उभरे विशाल चट्टान पर आसीन होकर ध्यान लगाएंगे. सूत्रों के मुताबिक 30 मई की शाम से 1 जून तक पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यानरत रहेंगे. पीएम मोदी ने 2019 में केदारनाथ की रुद्र गुफा में ध्यान लगाया था. जबकि 2014 में पीएम मोदी ने शिवाजी के प्रतापगढ़ का दौरा किया था, जहां शिवाजी ने अपने बाघनख से अफजल खान का पेट फाड़ दिया था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विवेकानंद रॉक मेमोरियल में 45 घंटे के प्रवास के लिए भारी सुरक्षा समेत सभी इंतजाम किए गए हैं. गुरुवार से शनिवार तक समुद्र तट पर्यटकों के लिए बंद रहेगा और निजी नौकाओं को भी चलने की अनुमति नहीं होगी. देश के दक्षिणी छोर पर स्थित इस जिले में 2 हजार पुलिसकर्मियों का दल तैनात रहेगा और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कड़ी निगरानी रखेंगी.
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक 1 जून को रवाना होने से पहले मोदी तमिल कवि तिरुवल्लुवर की 133 फीट ऊंची प्रतिमा देखने जाएंगे. यह परिसर रॉक मेमोरियल के बगल में स्थित है. पीएम मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, तिरुनेलवेली रेंज के डीआईजी प्रवेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक ई सुंदरवथनम के साथ रॉक मेमोरियल, बोट जेटी, हेलीपैड और स्टेट गेस्ट हाउस में सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया. प्रधानमंत्री की मुख्य सुरक्षा टीम के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के साथ ही हेलीपैड पर हेलिकॉप्टर लैंडिंग का ट्रायल भी किया गया.
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा अपने आध्यात्मिक प्रवास के लिए कन्याकुमारी को चुनने का फैसला देश के लिए विवेकानंद के दृष्टिकोण को साकार करने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है. उन्होंने कहा कि जिस चट्टान पर प्रधानमंत्री ध्यान लगाएंगे, उसका विवेकानंद के जीवन पर बहुत प्रभाव था. उन्होंने कहा कि विवेकानंद देशभर में घूमने के बाद यहीं पहुंचे थे, तीन दिनों तक ध्यान लगाया और विकसित भारत का सपना देखा था.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






