
पहले दरांती से काटी गर्दन, फिर बाजू पर वार... एक शौहर ने ऐसे किया अपनी बीवी का कत्ल
AajTak
प्रकाशो देवी अपने पति बलदेव राणा के साथ खेत में घास लेने के लिए गई थी. लेकिन वह देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी. शक होने पर रिश्तेदारों और परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया. जब उन लोगों ने खेत में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए.
गुस्सा इंसान को वहशी दरिंदा बना देता है. यही वजह है कि गुस्से में इंसान ऐसे गलत काम कर डालता है, जिसकी सजा उसे जिंदगीभर भुगतनी पड़ती है. ऐसा ही एक मामला हरियाणा के अंबाला जिले से सामने आया है. जहां एक शौहर ने बड़ी बेरहमी के साथ अपनी बीवी का कत्ल कर दिया. उसने पहले एक तेजधार हथियार से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी फिर उसके बाजू पर वार किया.
कत्ल की ये सनसनीखेज वारदात अंबाला के साहा पुलिस थाना इलाके की है. जहां महमूदपुर गांव में बलदेव राणा अपनी पत्नी प्रकाशो देवी के साथ रहता था. गांववालों के मुताबिक कुछ समय से दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी. ये अनबन इस कदर थी कि आए दिन दोनों के बीच में झगड़ा हुआ करता था. हालांकि दोनों ही अधेड़ उम्र के थे. फिर भी किसी की बात उनकी समझ में नहीं आती थी.
बुधवार को प्रकाशो देवी अपने पति बलदेव राणा के साथ खेत में घास लेने के लिए गई थी. लेकिन वह देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी. शक होने पर दूसरे रिश्तेदारों और परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया. जब उन लोगों ने खेत में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए. वहां प्रकाशो देवी की खून से लथपथ लाश पड़ी थी. उसकी गर्दन बिल्कुल अलग सी थी और मुंह, बाजुओं समेत शरीर के कई हिस्सों पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे.
खेत का मंजर देखकर गांववालों और परिजनों को ये समझते देर नहीं लगी कि प्रकाशो का कत्ल किया गया था. प्रकाशो का पति बलदेव राणा भी मौके पर मौजूद नहीं था. मामला एक दम सबकी समझ में आ चुका था. लिहाजा पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस ने मौका-ए-वारदात पर पहुंच कर लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और मृतका के रिश्तेदारों, गांववालों से पूछताछ की.
मौके पर मौजूद सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया कि बलदेव और प्रकाशो के परिवार से बात की है. सबका यही मानना है कि आपसी अनबन के चलते ही बलदेव राणा ने पत्नी की हत्या को अंजाम दिया है. इसलिए वारदात के बाद से ही आरोपी पति फरार है. पुलिस उसे तलाश कर रही है. महिला की लाश को अंबाला कैंट सिविल अस्पताल में पोस्टमॉर्टम हाउस भेजा गया है.
पुलिस ने उनके परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. फिलहाल, आरोपी बलदेव राणा पुलिस की पहुंच से बाहर है. मृतक महिला की उम्र करीब 55 साल बताई जा रही है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









