
पहले झबरू ने धमकाया, फिर साक्षी ने... इसके बाद शैतान बन गया साहिल, दिल्ली मर्डर की पूरी कहानी
AajTak
साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा. उसने अपने जुर्म भी कबूल कर लिया है. साक्षी ने जिस झबरू नाम के युवक से मदद मांगी थी, वह भी सामने आ गया है. उसने कहा कि साक्षी ने कहा था कि एक लड़का उसे परेशान कर रहा है.
दिल्ली में हुए साक्षी हत्याकांड के आरोपी साहिल ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. फिलहाल वह पुलिस रिमांड में है. गुरूवार को उसे कोर्ट के सामने पेश किया जाएगा. पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है. कहा जा रहा है कि वह बदले हुए बयान दे रहा है. पुलिस को उस चाकू की तलाश है कि जिससे साहिल ने साक्षी को गोद कर रख दिया था. साक्षी के शरीर पर 34 चोट के निशान मिलें हैं. 16 वार चाकू से किए गए थे, साथ ही पत्थर से भी कुचला गया था.
बताया गया है कि दोनों रिलेशनसिप में थे. मगर, साहिल का शक करना साक्षी को रास नहीं आया था, इसके कारण हुए झगड़े के बाद उनकी बातचीत नहीं हो रही थी. साहिल से परेशान साक्षी अपनी सहेली भावना से साथ झबरू नाम के युवक से मिली. झबरू इलाके का दबंग कहा जाता है. साक्षी ने कहा एक लड़का परेशान करता है. झबरू ने साहिल से बात की उसे धमकाया. कहा जा रहा है कि यहीं से साक्षी का मर्डर करने का साहिल ने तय कर लिया.
तारीख- 27 मई, समय- दोपहर 3.41 बजे और 28 मई की सुबह करीब 7.19 बजे
झबरू का सपोर्ट मिलने के बाद साक्षी को हिम्मत आ गई. हत्याकांड के एक दिन पहले और हत्याकांड वाले दिन की सुबह साक्षी और साहिल बात हुई. सूत्रों के मुताबिक, साक्षी और साहिल की वीडियो कॉल पर लंबी बातचीत हुई थी. इसके बाद 28 मई की सुबह करीब 7.19 बजे साक्षी और साहिल के बीच बातचीत हुई. दो वॉयस नोट भेजे गए. साक्षी तंज कसते हुए साहिल से कहती है ''ज्यादा बदमाश है क्या तू, कहां चली गई थी तेरी बदमाशगिरी.''

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








