
पहले चरण के मतदान, दूसरे फेज के लिए प्रचार, Hijab पर सियासत, देखें शंखनाद
AajTak
एक ओर पहले चरण का मतदान तो दूसरी ओर दूसरे फेज के लिए ताबड़तोड़ प्रचार. हर पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है. सवाल लखनऊ के सिंहासन का है, सवाल जनता के भरोसे का है, सवाल यूपी की सियासी मैदान फतह का है. चुनाव आयोग की पाबंदियों के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहली फिजिकल रैली की. सड़क रास्ते से लोगों का अभिवादन करते हुए प्रधानमंत्री सहारनपुर के मंच में पहुंचे, जहां विरोधियों पर जमकर बरसे. कर्नाटक में हिजाब पर मचे घमासान के बीच आज हाईकोर्ट ने हिजाब पहनने की इजाजत मांगने वालों को झटका दिया है. अदालत ने इस मामले में फैसला आने तक स्कूल-कॉलेजों में धार्मिक पोशाक पहनकर जाने पर रोक लगाई है. देखें शंखनाद.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.











