
पहले अकालियों ने बनाया Punjab का मजाक, अब Congress: AAP विधायक बलजिंदर कौर
AajTak
पंजाब कांग्रेस पर आपदा है और विपक्षी दल इसके जरिये अपना उल्लू सीधा करने की फ़िराक में हैं. कैप्टन और सिद्धू के इस्तीफे के बाद कांग्रेस की हालत वैसे ही खराब है और विपक्षी पार्टियां अब पंजाब में आतंरिक लड़ाई का फायदा उठा रही हैं. आम आदमी पार्टी की विधायक बलजिंदर कौर ने कांग्रेस के साथ साथ अकाली दल पर निशाना साधा और कहा कि पहले अकालियों ने पंजाब का मजाक बनाया और अब कांग्रेस बना रही है. बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सत्ता हथियाने के लिए दांव चलना शुरू कर दिया है. दिल्ली सीएम ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो वो पंजाब को मुफ्त पानी, बिजली और इलाज देंगे. देखें लुधियाना से ये रिपोर्ट.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










