
पहली बार INS विक्रांत पर होगी नौसेना कमांडरों की अहम बैठक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे संबोधित
AajTak
देश के स्वदेशी विमान-वाहक पोत (Aircraft Carrier) INS विक्रांत पर पहली बार नौसेना कमांडरों की एक अहम बैठक 6 मार्च को शुरू हो रही है. इस बैठक में समुद्र से संबंधित कई अहम रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस नौसेना कमांडरों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
इस साल के नौसेना कमांडरों के सम्मेलन का पहला संस्करण 06 मार्च यानि सोमवार से शुरू होने जा है. यह सम्मेलन नौसेना कमांडरों को वह मंच प्रदान करता है जिसमें सैन्य-रणनीतिक स्तर पर महत्वपूर्ण सुरक्षा मुद्दों पर चर्चा होती है. इसके अलावा यह सम्मलेन नौसेना कमांडरों को वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के साथ बातचीत करने का भी अवसर देता है. इस वर्ष के सम्मेलन की खास विशेषता यह है कि इसका पहला चरण समुद्र में हो रहा है और पहली बार भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत इसकी मेजबानी करेगा. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन के उद्घाटन अवसर पर आईएनएस विक्रांत में नौसेना कमांडरों को संबोधित करेंगे.
समुद्र में ताकत दिखाएगी नौसेना चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) और भारतीय सेना तथा भारतीय वायु सेना के प्रमुख भी सम्मेलन के दौरान नौसेना के कमांडरों के साथ बातचीत करेंगे. बातचीत का उद्देश्य देश की रक्षा और भारत के राष्ट्रीय हितों के प्रति तालमेल और तत्परता के साथ तीन सेवाओं के बीच सामान्य परिचालन माहौल स्थापित करना है. पहले दिन की गतिविधियों के तहत समुद्र में अपनी ताकत दिखाने यानि परिचालन प्रदर्शन की भी योजना है.
अग्निपथ पर दिया जाएगा अपडेट नौसेनाध्यक्ष अन्य नौसेना कमांडरों के साथ पिछले 6 महीनों के दौरान भारतीय नौसेना द्वारा किए गए प्रमुख परिचालन, सामग्री, रसद, मानव संसाधन विकास, प्रशिक्षण और प्रशासनिक गतिविधियों की समीक्षा करेंगे और महत्वपूर्ण गतिविधियों तथा पहलों के लिए भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे. इस दौरान नौसेना कमांडरों को 22 नवंबर को भारतीय नौसेना में लागू की गई 'अग्निपथ योजना' पर अपडेट भी दिया जाएगा.
इसलिए भी है सामरिक महत्व इस क्षेत्र में मौजूदा भू-रणनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस सम्मेलन का महत्व और प्रासंगिकता और भी बढ़ जाती है. भारत के बढ़ते समुद्री हितों के अनुरूप पिछले कुछ वर्षों के दौरान नौसेना के परिचालन कार्यों में अहम बदलाव और शानदार वृद्धि देखने को मिली है. सम्मेलन में कमांडर हमारे समुद्री हितों की चुनौतियों का समाधान करने के लिए नौसेना की तैयारी पर भी विचार-विमर्श करेंगे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






