
पहली बार 3D शो, 10 लाख दीए... काशी की देव दीपावली की ऐसी हैं तैयारियां
AajTak
अयोध्या की तरह ही बनारस की देव दिवाली को भी अब ज्यादा पहचान दिलाने की तैयारी है. UP की योगी सरकार ने अयोध्या के दीपोत्सव के बाद काशी की देव दीपावली को भी भव्यतम रूप में मनाने की योजना बनाई है. इस साल पहली बार काशी के ऐतिहासिक घाट की दीवार पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए धर्म का व्याख्यान होगा.
UP के अयोध्या की दिवाली अब देशभर में मशहूर होती जा रही है. इसके बाद अब UP सरकार ने अगला प्लान भी तैयार कर लिया है. अयोध्या के दीपोत्सव के बाद काशी की देव दीपावली इस वर्ष भी भव्यतम रूप में मनाई जाएगी. इस साल पहली बार काशी के ऐतिहासिक घाट की दीवार पर 3D प्रोजेक्शन मैपिंग के जरिए धर्म का व्याख्यान होगा.
इस प्रोजेक्शन मैपिंग के चलते काशी आने वाले पर्यटक मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण व देव दीपावली की कथा सुन सकेंगे. गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो के जरिए भगवान शिव के भजन की प्रस्तुति भी होगी. 20 मिनट का शो कई बार दिखाया जाएगा, जिससे देव दीपावली पर वाराणसी के घाटों पर आने वाले सभी श्रद्धालु देख सकेंगे. इस शो का आयोजन चेत सिंह घाट पर होगा.
10 लाख दीयों से रोशन होगी काशी की देव दिवाली
बता दें कि 7 नवंबर को विश्व विख्यात देव दीपावली के अवसर पर योगी सरकार काशी के धनुषाकार घाटों को 10 लाख दीयों से रोशन करेगी. सरकार काशी के घाट पर पहली बार 3डी प्रोजेक्शन मैपिंग लेजर शो आयोजित करा रही है. काशी के घाटों के किनारे सदियों से खड़ी ऐतिहासिक इमारतों पर धर्म की कहानी जीवंत होती दिखेंगी. वहीं गंगा की गोद में शिव भजनों का लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो भी आयोजित होगा. मॉडर्न स्टेज सर्विसेज के अनुभव गुप्ता के अनुसार 5 दिन के रिकॉर्ड समय में गंगा अवतरण, देव दीपावली की धार्मिक जानकारी और शिव भजनों के 5-6 ट्रैक शूट करके के अंतिम रूप दिया गया है. घाट पर शो को चलाने के लिए टेक्नीशियन व इंजीनियर मिलाकर करीब 250 से ज्यादा लोगों की टीम लगी है और इस शो का प्रोजेक्शन 20 लेजर प्रोजेक्टर के माध्यम से होगा. दर्शक इस शो को 6 और 7 दोनों दिन देख सकते हैं.
जोरों पर हैं तैयारियां
बताते चलें कि गंगा की गोद में लेजर और लाइट मल्टीमीडिया शो टाइम कोड के द्वारा प्रसारित किया जाएगा. इसमें संगीत की ध्वनि के साथ लेजर और लाइट्स का एक अनूठा तालमेल देखने को मिलेगा. अनुभव गुप्ता ने बताया कि इसमें प्रोग्रामिंग की जाती है और ये ऑटो मोड पर चलता है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








