
पहला रियल प्यार.. Tinder पर आते ही लड़की को मिला 'सपनों का राजकुमार'
AajTak
ब्रेकअप होने के बाद अगर किसी को ऑनलाइन डेटिंग ऐप पर सच्चा प्यार मिल जाए तो क्या कहेंगे ? Tinder पर आते ही लड़की को अपना 'सपनों का राजकुमार' मिला.
2018 में लड़की का ब्रेकअप हुआ था, इसके बाद वह बुरी तरह टूट गई थी. उसे एंजाइटी अटैक आते थे, लड़की का वजन भी बढ़कर 85 किलो हो गया, लेकिन 6 महीने बाद दोस्तों ने लड़की का हौसला बढ़ाया. जिसके बाद लड़की ने Tinder ज्वाइन किया. यहां उनकी साहिल नाम के लड़के से मुलाकात हुई. दोनों की रिलेशनशिप को करीब तीन साल बीच चुके हैं. लड़की ने साहिल को अपना पहला रियल प्यार बताया है. दोनों की लव स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. 'ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे' नाम के फेसबुक पेज पर ये खास लव स्टोरी शेयर की गई है. लड़की ने बताया कि Tinder ज्वाइन करने के एक सप्ताह बाद ही साहिल से मुलाकात हुई. हालांकि, दोनों की आदतें भी काफी अलग थी. लड़की को जहां घर में रहना पसंद था. वहीं साहिल को बाहर घूमना-फिरना ज्यादा पसंद था.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.

Aaj 25 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 25 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, सप्तमी तिथि दोपहर 13.50 बजे तक फिर अष्टमी तिथि, मृगशिरा नक्षत्र शाम 17.33 बजे तक फिर आर्द्रा नक्षत्र, चंद्रमा- मिथुन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.19 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.27 बजे से दोपहर 13.59 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.











