
पश्चिम बंगाल: स्कूल में बम विस्फोट से फैली दहशत, अंदर क्लास में बैठे थे बच्चे और टीचर
AajTak
वारदात उत्तर 24 परगना जिले के टीटागढ़ के सरकारी स्कूल की है. पुलिस के मुताबिक, ये स्कूल घनी आबादी वाले इलाके में है. शनिवार सुबह स्कूल में क्लास चल रही थी. इसी बीच, सुबह अचानक एक भारी विस्फोट हुआ, जिससे छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली.
पश्चिम बंगाल में उत्तर 24 परगना जिले के एक स्कूल में बम विस्फोट की घटना सामने आई है. घटना की वजह से स्कूल में क्लास में बैठे बच्चे और टीचर्स के बीच अफरा-तफरी मच गई. घटना शनिवार सुबह की है. विस्फोट से स्कूल की बिल्डिंग का एक हिस्सा डैमेज हो गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शिक्षकों से जानकारी ली है.
वारदात टीटागढ़ के सरकारी स्कूल की है. पुलिस के मुताबिक, ये स्कूल घनी आबादी वाले इलाके में है. शनिवार सुबह स्कूल में क्लास चल रही थी. इसी बीच, सुबह अचानक एक भारी विस्फोट हुआ, जिससे छात्रों और शिक्षकों में दहशत फैल गई. सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घटना के बारे में जानकारी ली.
छत पर सुना गया विस्फोट, एक हिस्सा डैमेज
पुलिस का कहना था कि सूचना मिली है कि टीटागढ़ में फ्री इंडिया हाई स्कूल है. यहां सुबह करीब साढ़े 11 बजे छत पर विस्फोट की आवाज सुनी गई. शिक्षक ऊपर गए और देखा कि विस्फोट की वजह से छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है. शुरुआती जांच में पता चला है कि स्कूल की इमारत पर किसी ने बम फेंका है. पुलिस ने कहा कि इस विस्फोट में कोई घायल नहीं हुआ है, लेकिन वारदात को अंजाम देने वाले के बारे में पता किया जा रहा है.
बम के बारे में पता किया जा रहा है

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









