
पश्चिम बंगाल में वोटिंग के दौरान हंगामा, गुस्साई भीड़ ने तालाब में फेंकी EVM और VVPT मशीन
AajTak
WB Lok Sabha Chunav Phase 7 Voting: सातवें चरण की वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद खबर आई कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलताई में बूथ संख्या 40, 41 पर भीड़ ने कथित तौर पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मतदाताओं को कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों ने धमकाया जिससे भीड़ उत्तेजित हो गई और ईवीएम को तालाब में फेंक दिया.
West Bengal Lok Sabha Election Phase 7 Voting: लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग जारी है. इस बीच पश्चिम बंगाल से हंगामे की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक दक्षिण 24 परगना में गुस्साई भीड़ ने ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया है. आखिरी चरण में पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
तालाब में फेंकी ईवीएम
सातवें चरण की वोटिंग शुरू होने के कुछ देर बाद खबर आई कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना के कुलताई में बूथ संख्या 40, 41 पर भीड़ ने कथित तौर पर ईवीएम और वीवीपैट मशीन को पानी में फेंक दिया है. स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक मतदाताओं को कथित तौर पर टीएमसी समर्थकों ने धमकाया जिससे भीड़ उत्तेजित हो गई और ईवीएम को तालाब में फेंक दिया.
पहले चरण से आ रहीं हिंसा की खबरें
वोटिंग के मामले में इस बार पश्चिम बंगाल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. हालांकि पहले चरण से पश्चिम बंगाल से हिंसा की खबरें आ रही हैं. पहले ही चरण की वोटिंग वाले दिन तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया था कि अलीपुरद्वार तुफानगंज-2 ब्लॉक में बरोकोडाली-I ग्राम पंचायत के हरिरहाट क्षेत्र में टीएमसी के अस्थायी पार्टी कार्यालय को बीजेपी समर्थकों ने आग के हवाले कर दिया.
पश्चिम बंगाल की 9 सीटों पर मतदान

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









