
पश्चिम बंगाल: पंचायत चुनाव से पहले RSS की अहम बैठक, शुभेंदु अधिकारी को नहीं मिला न्योता
AajTak
कोलकाता में आरएसएस मुख्यालय केशव भवन में तीन दिवसीय समन्वय बैठक शुरू हो गई है, जहां आरएसएस के अलावा बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा गया है. हालांकि इस बैठक में शामिल होने के लिए शुभेंदु अधिकारी को न्योता नहीं मिला है.
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले कोलकाता में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की समन्वय बैठक शुरू हो गई है. इसमें शामिल होने के लिए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष सुंकांता मजूमदार और दिलीप घोष को न्योता मिला है. हालांकि टीएमसी से बीजेपी में आए और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी को नहीं बुलाया गया है. अधिकारी को बैठक में नहीं बुलाए जाने पर चर्चाओं का बाजार गरम है.
कोलकाता में आरएसएस मुख्यालय केशव भवन में तीन दिवसीय समन्वय बैठक शुरू हो गई है, जहां आरएसएस के अलावा बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को शामिल होने को कहा गया है. आरएसएस की ओर से अरुण कुमार ख़ास तौर पर बैठक में शामिल होने आए हैं. आरएसएस और बीजेपी के समन्वय के तौर पर बीएल संतोष प्रमुख भूमिका में हैं. आज इस बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार और सांसद दिलीप घोष केशव भवन पहुंच गए हैं.
आरएसएस सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में सांगठनिक विषयों पर चर्चा हो रही है. खास तौर पर बंगाल में आरएसएस का संगठन किस तरीक़े से आगे बढ़ रहा है. प्रमुख रूप से बंगाल के दूरदराज इलाकों में संगठन को और कैसे मज़बूत किया जाए इस पर चर्चा होनी है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक, बंगाल पंचायत चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम है क्योंकि बैठक में सांगठनिक विस्तार और उसके प्रभावों पर संवाद होना है.
शुभेंदु नहीं रहे संगठन का हिस्सा: आरएसएस
जहां तक शुभेंदु अधिकारी का सवाल है आरएसएस का कहना है कि शुभेंदु कभी भी आरएसएस का हिस्सा नहीं रहे इसलिए उन्हें नहीं बुलाया गया है. बहरहाल शुभेंदु को इस बैठक में नहीं बुलाए जाने पर राजनीतिक गलियारों में कानाफूसी ज़रूर शुरू हो गई है. चर्चा यह भी है कि इस समन्वय बैठक में बंगाल भाजपा की अंदरूनी गुटबाजी पर भी बातचीत होगी.
सामने आई दिलीप और शुभेंदु की लड़ाई

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






