
पश्चिम बंगाल: कोर्ट में सुनवाई के दौरान अचानक सामने आए पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी, जज ने लगाई फटकार
AajTak
मंगलवार को कोलकाता की बैंकशाल कोर्ट में पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इस मामले की सुनवाई शुरू होते ही पार्थ चटर्जी को वर्चुअल कोर्ट में पेश किया गया. वहीं अलीपुर महिला सुधार गृह से अर्पिता मुखर्जी को भी इसी कोर्ट में वर्चुअल तरीके से पेश किया गया. इस दौरान अर्पिता और पार्थ चटर्जी दोनों जज के सामने पेश हुए और मॉनिटर स्क्रीन पर दोनों एक साथ दिखाई दिए.
जेल में बंद पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी मंगलवार को अदालत में सुनवाई के दौरान 'गलती से' आमने-सामने आ गए. कथित शिक्षक भर्ती घोटाले के आरोपी पार्थ चटर्जी प्रेसीडेंसी जेल में बंद हैं. इसी मामले में सह-आरोपी अर्पिता मुखर्जी अलीपुर महिला सुधार गृह में बंद हैं.
मंगलवार को कोलकाता की बैंकशाल कोर्ट में पार्थ चटर्जी की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई. इस मामले की सुनवाई शुरू होते ही उन्हें वर्चुअल कोर्ट में पेश किया गया. वहीं अलीपुर महिला सुधार गृह से अर्पिता मुखर्जी को भी इसी कोर्ट में वर्चुअल तरीके से पेश किया गया. हालांकि उस दिन अर्पिता की ओर से कोई दलील नहीं सुनी गई, लेकिन वह पार्थ चटर्जी के साथ जज के सामने पेश की गईं और मॉनिटर स्क्रीन पर दोनों एक साथ दिखाई दिए.
अर्पिता को स्क्रीन पर देखकर जज ने पूछा सवाल
स्क्रीन पर अर्पिता को देखकर जज ने पूछा कि क्या उसने कोर्ट में कोई अर्जी दाखिल की है. कोर्ट रूम के अंदर मौजूद अधिवक्ताओं ने न्यायाधीश को सूचित किया कि सिर्फ पार्थ चटर्जी ने जमानत याचिका दायर की थी और अर्पिता की ओर से कोई आवेदन दायर नहीं किया गया था.
'गलती से कनेक्ट हुए दोनों'
जब जज ने पूछा कि अर्पिता को अदालत में क्यों पेश किया गया, तो अदालत में मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि दोनों गलती से जुड़े हुए हैं क्योंकि वे पिछली सुनवाई के दौरान एक साथ पेश होते थे. इस पर जज ने हैरानी जताते हुए अर्पिता मुखर्जी को तुरंत वर्चुअल मोड से डिसकनेक्ट करने का आदेश दिया.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








