
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत बढ़ाई गई
AajTak
प्रवर्तन निदेशालय ने पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को जुलाई में गिरफ्तार किया था. गंभीर आरोपों में घिरे पार्थ चटर्जी को ममता बनर्जी ने मंत्री पद से हटा दिया था. इससे पहले अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी को करीब 50 करोड़ कैश मिला था. जो शिक्षा विभाग के लिफाफों में रखे भी रखे थे. वहीं पूछताछ में अर्पिता ने इन पैसों पर पार्थ चटर्जी का बताया था.
पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व शिक्षा मंत्री और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को एक बार फिर कोर्ट से झटका लगा है. कारण, कोर्ट ने बुधवार को सुनवाई करते हुए दोनों की जमानत याचिका खारिज कर दी. दोनों को वर्चुअल मोड पर कोर्ट में पेश किया गया था. याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने दोनों की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है.
दरअसल, प्रवर्तन निदेशालय ने दोनों को जुलाई में गिरफ्तार किया था. गंभीर आरोपों में घिरे पार्थ चटर्जी को ममता बनर्जी ने मंत्री पद से हटा दिया था. इससे पहले अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी को करीब 50 करोड़ कैश मिला था. जो शिक्षा विभाग के लिफाफों में रखे भी रखे थे. वहीं पूछताछ में अर्पिता ने इन पैसों पर पार्थ चटर्जी का बताया था.
यह देखते हुए कि आरोपियों और अन्य संबंधित गवाहों से पूछताछ के साथ ही मामले में कई अहम जानकारी मिल रही है, कोर्ट ने ईडी की उस प्रार्थना को भी स्वीकार कर लिया जिसमें चटर्जी और मुखर्जी से जेल में पूछताछ के लिए अनुमति मांगी गई थी. दोनों की हिरासत बढ़ाने की मांग करते हुए ईडी के वकीलों ने कहा कि जांच के दौरान यह जानकारी मिलने पर 100 से अधिक बैंक खातों में लेन-देन की भी जांच की जा रही है. जिनमें आपराधिक गतिविधियों से मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.
यह कहते हुए कि पूर्व मंत्री 113 दिनों से हिरासत में हैं, उनके वकीलों ने दावा किया कि उन्हें और जेल में रखने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि केस को खत्म होने में लंबा समय लग सकता है. मुखर्जी के वकील ने भी न्यायिक हिरासत बढ़ाने की प्रार्थना का विरोध करते हुए कई दलीलें दीं.
2014 में घोटाले के वक्त शिक्षा मंत्री थे पार्थ
बता दें कि 2014 जब शिक्षा भर्ती घोटाला हुआ था, उस पार्थ चटर्जी के पास ही शिक्षा विभाग था. उन पर मोटी रकम लेकर अयोग्य लोगों की भर्ती का आरोप है. आरोप है कि वह अर्पिता के नाम पर फर्जी कंपनियां बनाकर करोड़ों का हेरफेर कर रहे थे. इस मामले की जांच में ईडी और सीबीआई को कई अहम सबूत मिले हैं, जो सीधे पार्थ चटर्जी को घेरते नजर आ रहे हैं.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








