
पश्चिम बंगाल: काली पूजा जुलूस में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को लगी गोली
AajTak
शनिवार को जिले के नौदा थाना क्षेत्र के सरबंगपुर में गोलीबारी की जानकारी पुलिस को मिली. घटना जिले में शुक्रवार को एक घर में हुए विस्फोट के एक दिन बाद सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. यह रामकृष्ण पल्ली इलाके में हुई थी.
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में काली पूजा जुलूस के दौरान गोलीबारी का मामला सामने आया है. दरअसल, शनिवार को जिले के नौदा थाना क्षेत्र के सरबंगपुर में गोलीबारी की जानकारी पुलिस को मिली. घटना जिले में शुक्रवार को एक घर में हुए विस्फोट के बाद सामने आई है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया था. यह रामकृष्ण पल्ली इलाके में हुई थी.
ताजा घटना को लेकर सूत्रों का कहना है कि देवी काली पूजा के जुलूस के दौरान लोग सड़क पर एकत्र हुए थे, उसी समय अज्ञात बदमाशों ने चलती बस से जुलूस को निशाना बनाकर कई राउंड गोलियां चलाईं. जुलूस में शामिल एक व्यक्ति को गोली लगी है. घायल व्यक्ति को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना से इलाके में काफी तनाव पैदा हो गया है.
इलाके के स्थानीय लोगों ने पहले ही उस बस को कब्जे में ले लिया है जिससे गोलियां चलाई गई थीं और स्थानीय निवासियों ने गोलीबारी के विरोध में सड़क जाम कर दिया. नौदा थाने से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में किया.
बम धमाके को लेकर बीजेपी का टीएमसी पर निशाना
मुर्शिदाबाद के रामकृष्ण पल्ली इलाके में हुई बम धमाके की घटना को लेकर बीजेपी टीएमसी पर निशाना साधा. बीजेपी विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि धमाके में घायल फरीद शेख नामक शख्स तृणमूल कांग्रेस का नेता है. उन्होंने मामले में जांच की मांग की. वहीं पुलिस ने बताया कि विस्फोट के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है और इसका पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है.
(मुर्शिदाबाद से गोपाल ठाकुर का इनपुट)

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.










