
पश्चिम बंगालः टीएमसी की शिकायत लेकर EC पहुंची BJP, लॉकेट चटर्जी की कार पर हमला करने का लगाया आरोप
AajTak
बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी की कार पर शनिवार को हमले के बाद बीजेपी ने चुनाव आयोग के समक्ष टीएमसी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. बीजेपी का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने लॉकेट चटर्जी की कार पर डंडों और ईंटों से हमला किया था. बीजेपी ने चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है.
पश्चिम बंगाल के हुगली में बीजेपी नेता लॉकेट चटर्जी की कार पर हुए कथित हमले को लेकर पार्टी चुनाव आयोग के पास पहुंच गई है. बीजेपी ने चुनाव आयोग में जो शिकायत दर्ज कराई है, उसमें आरोप लगाया गया है कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने लॉकेट चटर्जी की कार पर डंडों और ईंटों से हमला किया.
आरोपों के मुताबिक, 6 अप्रैल की शाम को लॉकेट चटर्जी हुगली के बंसबेरिया स्थित कालीमाता मंदिर में दर्शन करने गई थीं, तभी टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला कर दिया था.
इस शिकायत में बीजेपी ने कई पुलिस अधिकारियों का नाम लिया और उन पर पश्चिम बंगाल में टीएमसी का पक्ष लेने के लिए काम करने का आरोप लगाया. शिकायत में पूर्वी मेदिनीपुर, भूपतिनगर, खेजूरी, मायना और तलपतिघाट पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारियों पर बीजेपी के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार करने का आरोप लगाया है.
बीजेपी ने ये भी आरोप लगाया है कि पुलिस लोकसभा चुनावों को प्रभावित करने और पश्चिम बंगाल में केवल सत्तारूढ़ पार्टी यानी टीएमसी को फायदा पहुंचाने के लिए काम कर रही है.
इससे पहले शनिवार को बीजेपी सांसद लॉकेट चटर्जी ने आरोप लगाया था कि बंसबेरिया नगर पालिका की वाइस चेयरपर्सन शिल्पी चटर्जी के इशारे पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने उनकी कार पर हमला किया था. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो भी अपलोड किया, जिसमें कुछ लोग एक कार पर हमला करते नजर आ रहे हैं, जिसमें बीजेपी का झंडा लगा था. बीजेपी ने इस मामले में चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है.
इस बारे में जानकारी देते हुए लॉकेट चटर्जी ने बताया था कि हम लोग अपना प्रचार कर रहे थे. मैं करीब साढ़े नौ बजे काली पूजा से जुड़े समारोह में भाग लेने गई थी. वहां बहुत सारी महिलाएं थीं, जो हम लोगों के साथ पूजा कर रहीं थीं. पूजा के बाद में अपनी कार में बैठकर अगले कार्यक्रम के लिए जाने लगी, तभी वहां भीड़ इकट्ठा हो गई. कुछ लेकर काले झंडे लेकर विरोध कर रहे थे. भीड़ ने मेरी गाड़ी घेर ली और मेरी कार पर लगे झंडे को तोड़ दिया. ये लोग मेरी कार में घुसने की कोशिश कर रहे थे. मैं अपने सुरक्षाकर्मियों की मदद से वहां से निकल सकी.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






