
पश्चिमी सिंहभूम में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF जवान घायल, जंगल में तलाशी अभियान तेज
AajTak
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के घने सारंडा जंगल एक बार फिर नक्सली हिंसा से दहल उठे. शनिवार सुबह नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया. झारखंड-ओडिशा सीमा पर हुए इस हमले के बाद इलाके में हाई अलर्ट है और तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है.
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के घने और दुर्गम सारंडा जंगल एक बार फिर नक्सली हिंसा की चपेट में आ गए हैं. शनिवार की सुबह नक्सलियों ने आईईडी (इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने की कोशिश की. यह विस्फोट उस समय हुआ, जब सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम नक्सल रोधी ऑपरेशन के तहत जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही थी.
इस घटना में सीआरपीएफ की 134वीं बटालियन के जवान सत्यवान कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल जवान को फौरन प्राथमिक उपचार दिया गया और बाद में बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के राउरकेला स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर हैं.
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh Encounter: सुकमा में नक्सलियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी, मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, कोबरा कमांडो घायल
यह हमला झारखंड और ओडिशा की सीमा पर स्थित केबोलांग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुआ है, जहां नक्सली गतिविधियां पिछले कुछ समय से तेज हो गई हैं. सूत्रों के अनुसार, हाल ही में नक्सलियों ने इसी इलाके से विस्फोटक सामग्री और सैन्य उपकरण लूटे थे, जिसके बाद से पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीमें तलाशी अभियान चला रही थीं.
नक्सली लगातार सुरक्षा बलों की मूवमेंट पर नजर रखे हुए हैं और मौका पाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश में लगे हैं. शनिवार को हुए विस्फोट के बाद से पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अतिरिक्त सुरक्षाबलों को मौके पर भेजा गया है और इलाके में सघन कॉम्बिंग ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है.
प्रशासनिक और खुफिया एजेंसियां इस घटना को नक्सलियों की सुनियोजित रणनीति मान रही हैं, जिसके तहत वे सुरक्षा बलों के मनोबल को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि किसी भी कीमत पर नक्सलियों के मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा. जंगलों में ड्रोन और ट्रैकिंग उपकरणों की मदद से सर्च ऑपरेशन और तेज किया गया है, ताकि नक्सलियों के मूवमेंट और ठिकानों का सटीक पता लगाया जा सके. प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत देने की अपील की है.

नासिक में रेप केस में गिरफ्तार ज्योतिषाचार्य अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. पुलिस को 58 वीडियो क्लिप मिले हैं और 150 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हुआ है. शिरडी में ब्लैकमेलिंग का मामला भी एक सामने आया है. इस केस की SIT जांच IPS तेजस्विनी सातपुते कर रही हैं, जांच में कई बड़े खुलासों की संभावना है.

ईरान जंग में अमेरिका ने 16 विमान खो दिए – 12 MQ-9 Reaper ड्रोन (ईरान की मिसाइलों से), 3 F-15 फाइटर और 1 KC-135 टैंकर. ट्रंप ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में F-16 फाइटर जेट गिराने को झूठा कहा था. अब ईरान में करीब 4000 करोड़ के विमान खो चुके हैं. अब सवाल है कि ट्रंप आगे क्या करेंगे – हमले बढ़ाएंगे या पीछे हटेंगे?

नेताओं से लेकर सेलेब्रिटी तक का भविष्य बताने वाला ‘ज्योतिषी’ अशोक खरात उर्फ कैप्टन खरात खुद अपनी कुंडली पढ़ने में चूक गया. नासिक में रेप केस में उसकी गिरफ्तारी ने सनसनी फैला दी है. क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में कई अहम सबूत मिले हैं, जिनमें संदिग्ध वीडियो भी शामिल हैं. अब SIT जांच में जुटी है और इस हाई-प्रोफाइल मामले में बड़े खुलासों की उम्मीद है.

ईरान युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियों में उत्पन्न संकट का असर अब भी दिख रहा है. तमाम दावों के बीच LPG गैस को लेकर जमीनी हकीकत कुछ और कहानी कह रही है. चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की रसोई पर साफ दिखाई दे रहा है. गैस एजेंसियों पर सुबह से ही ग्राहकों की लंबी कतारें लगी हुई हैं, जो इस संकट की गवाही देती हैं. देखें पंजाब आजतक.

यूरोपीय देशों और जापान ने होर्मुज स्ट्रेट में जहाजों के सुरक्षित आवाजाही लिए सैन्य और कूटनीतिक सहयोग का वादा किया है. दरअसल, ईरान द्वारा वाणिज्यिक जहाजों और कतर-सऊदी के ऊर्जा संयंत्रों पर हमलों से वैश्विक आपूर्ति ठप हो गई है जिसके बाद देश अब ऊर्जा बाजार को स्थिर करने के लिए उत्पादन बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं.








