
पवार ने उस समृद्धि एक्सप्रेसवे को बताया 'देवेंद्रवासी', जिस पर 6 महीने में हो चुकी 88 लोगों की मौत
AajTak
नागपुर और मुंबई के बीच 701 किलोमीटर लंबा समृद्धि एक्सप्रेस-वे पिछले कुछ समय से हादसों की वजह से चर्चाओं में है. पिछले 6 महीने में यहां 88 लोगों की मौत हो गई है. इस एक्सप्रेसवे को फडणवीस के दिमाग की ऊपज समझा जाता है.
महाराष्ट्र के समृद्धि एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 26 लोगों की मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था कि एसी बस डिवाइडर से टकराने के बाद पलटते ही आग का गोला बन गई और 26 यात्रियों की झुलसकर ही मौत हो गई.एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर पिछले छह महीनों में सड़क दुर्घटनाओं के कारण 88 लोगों की जान चली गई है, जिसमें शनिवार मारे गए लोग भी शामिल हैं.
सड़क सम्मोहन बना वजह
राज्य राजमार्ग पुलिस अधिकारी ने बताया कि छह लेन चौड़े एक्सेस-नियंत्रित एक्सप्रेसवे पर दुर्घटनाओं के कारणों में से एक के रूप में सड़क सम्मोहन बताया जा रहा है.आपको बता दें कि हाईवे सम्मोहन या ड्राइविंग सम्मोहन एक ऐसी स्थिति है, जब कोई ड्राइवर वाहन चलाते समय उस विशिष्ट अवधि को याद नहीं रख पाता, जब हादसा हुआ हो.
अधिकारी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि पिछले साल दिसंबर में नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे को आंशिक रूप से खोले जाने के बाद से इस पर कुल 39 घातक दुर्घटनाएं हुई हैं. उन्होंने बताया कि इसके अलावा इस एक्सप्रेसवे पर 616 छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 656 लोगों को गंभीर और मामूली चोटें आईं हैं.
फडणवीस के दिमाग की ऊपज है एक्सप्रेसवे
अधिकांश दुर्घटनाएं तेज गति से वाहन चलाने, वाहन चलाते समय चालक को झपकी आने और टायर फटने जैसे कारणों से हुईं. अधिकारी ने कहा कि राजमार्ग पुलिस सड़क सम्मोहन की समस्या से निपटने की कोशिश कर रही है. उन्होंने बताया कि पूरे महाराष्ट्र में 2022 में सड़क दुर्घटनाओं में 15,224 लोग मारे गए. नागपुर और मुंबई के बीच 701 किलोमीटर लंबा समृद्धि एक्सप्रेस-वे फडणवीस के दिमाग की ऊपज समझा जाता है. फिलहाल विदर्भ के सबसे बड़े शहर से नासिक के भारवीर तक यह मार्ग चालू है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









