
'पर्यटन के नाम पर धार्मिक स्थल का अपमान बर्दाश्त नहीं', सम्मेद शिखरजी बचाओ आंदोलन में शामिल हुए AAP नेता संजय सिंह
AajTak
झारखंड सरकार ने जैन समाज के तीर्थ राज सम्मेद शिखरजी को पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय लिया है. हालांकि पिछले कई दिनों से जैन समाज इस फैसले का विरोध कर रहा है. इस विरोध को अब राजनीतिक पार्टियों का भी समर्थन मिलने लगा है. आम आदमी पार्टी और भारतीय किसान यूनियन गुरुवार को उनके साथ खड़े नजर आए. उन्होंने सरकार से अपना फैसला वापस लेने की मांग की है.
झारखंड के गिरिडीह में जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के फैसला का विरोध तेज होता जा रहा है. अब विरोध में आम आदमी पार्टी भी शामिल हो गई है. AAP सांसद संजय सिंह गुरुवार को इस प्रदर्शन में शामिल हुए. उन्होंने ट्वीट किया- जैन समाज के मुख्य आस्था के केंद्र श्री सम्मेद शिखर जी को केंद्र सरकार द्वारा पर्यटन स्थल घोषित किए जाने के फैसले के खिलाफ पूरा जैन समाज आंदोलित है. पर्यटन के नाम पर धार्मिक स्थल का अपमान स्वीकार नहीं. आंदोलन में शामिल हुआ. अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी जैन समाज के साथ है.
झारखंड सरकार अपना फैसला वापस ले: टिकैट
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश ने कहा कि यह ऋषि-कृषि का देश है. दोनों ही चीज देश में बची रहनी चाहिए क्योंकि दोनों के मेल से ही यह देश चलता है. आज भी जैन समाज के लोग गांवों में रहते हैं. यह समाज सूर्यास्त के बाद अन्न तक नहीं खाता लेकिन श्री सम्मेद शिखर जी को पर्यटन स्थल घोषित करने के बाद वहां रात में मांस भी खाया जाएगा और वाइन भी पी जाएगी. इसलिए मैं झारखंड सरकार से मांग करता हूं कि वह अपना फैसला वापस ले.
राज्यपाल ने केंद्रीय मंत्री को लिखा है पत्र
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने इस मामले में केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव को भी पत्र लिखा है. इसमें उन्होंने मांग की कि जैन धर्म के पवित्र स्थल सम्मेद शिखर जी को तीर्थ स्थल ही रहने दिया जाए. यह मामला जैन समाज की भावनाओं से जुड़ा हुआ है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण मंत्रालय ने इसे वन्यजीव अभयारण्य घोषित कर इको सेंसिटिव जोन में रखा है. झारखंड सरकार ने इसे पर्यटन क्षेत्र घोषित किया है. यह जैन धर्मावलंबियों का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है. उनका मानना है कि इससे इस क्षेत्र की पवित्रता भंग होगी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








