
परीक्षा के बीच में एडमिट कार्ड खो जाए तो क्या होगा? स्टूडेंट्स दे पाएंगे एग्जाम
AajTak
यदि परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड खो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आधिकारिक वेबसाइट से दोबारा डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं या परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं.
यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी पहले चरण में आयोजित किया, जो जनवरी और फरवरी 2026 में पूरा हुआ. यानी कुल मिलाकर यूपी बोर्ड परीक्षा लगभग 3–4 हफ्ते तक चलेंगी, जिसमें हर दिन अलग विषय के पेपर होंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें और आधिकारिक डेटशीट को ध्यान से देखें ताकि वे समय पर सही परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें. कई बार ऐसा होता है कि गलती से किसी छात्र का एडमिट कार्ड खो जाता है, ऐसे में घबराने की जरुरत नहीं है. ज्यादातर मामलों में आप बचे हुए एग्जाम दे सकते हैं, लेकिन तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है. चलिए जानते हैं.
क्या होगा अगर एडमिट कार्ड खो जाए? अगर पहला पेपर दे चुके हैं और बाद में खो गया तो आप बचे हुए पेपर दे सकते हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र पर नई कॉपी (डुप्लीकेट) एडमिट कार्ड दिखाना होगा. अगर एग्जाम सेंटर पर ही खो गया तो तुरंत केंद्र अधीक्षक (Superintendent) या इनविजिलेटर को बताएं. वे आपकी पहचान चेक करके मदद कर सकते हैं.
एडमिट कार्ड खोने पर घबराएं नहीं
ध्यान रखने वाली बातें

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









