
परीक्षार्थी के बदले सॉल्वर दे रहा था एग्जाम, यूपी बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा
AajTak
यूपी एसटीएफ ने एक इंटर कॉलेज से परीक्षार्थी के बदले पेपर दे रहे सॉल्वर को गिरफ्तार किया है. इंटर कॉलेज का प्रिंसिपल भी इसमें संलिप्त पाया गया. पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक स्कूल में बोर्ड परीक्षा के दौरान बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है. वहां परीक्षार्थी के बदले सॉल्वर बैठकर पेपर लिख रहा था. इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य की सांठ-गांठ सामने आई है. उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने गाजीपुर के भगेलू दास इंटर कॉलेज में छापेमारी कर बोर्ड परीक्षा में फर्जीवाड़े का खुलासा किया. यहां एक परीक्षार्थी के बदले सॉल्वर पेपर लिख रहा था.
भगेलू दास इंटर कॉलेज में अंग्रेजी विषय की परीक्षा में वास्तविक परीक्षार्थी शुभम यादव की जगह सॉल्वर शिवम यादव को बैठाकर परीक्षा दिलाई जा रही थी. इस मामले में आरोपियों को यूपी एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. परीक्षा में धांधली के आरोप में कॉलेज के प्रधानाचार्य विन्ध्याचल यादव और सॉल्वर शिवम यादव को गिरफ्तार किया गया है.
पूछताछ में सामने आया कि शिवम यादव पिछले तीन दिनों से हिन्दी और सामाजिक विज्ञान सहित अन्य विषयों की परीक्षा भी दे चुका था. इस फर्जीवाड़े के लिए प्रधानाचार्य द्वारा 40 हजार रुपये लेने की बात सामने आई है. इस तरह प्रधानाचार्य की मिलीभगत से परीक्षा में फर्जीवाड़े का खेल चल रहा था. प्रिंसिपल पर इस तरह से पैसे लेकर परीक्षा दिलवाने के मामले की जांच की जा रही है.
मौके से हाईस्कूल अंग्रेजी का प्रश्नपत्र, उत्तर पुस्तिका, ओएमआर शीट, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड और दो मोबाइल फोन बरामद किए गए. मामले में थाना दुल्लहपुर, जनपद गाजीपुर में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है. इस फर्जीवाड़े के खुलासे के बाद शिक्षा महकमा सकते में है. इसे बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.









