
परीक्षाओं में सिख छात्रों को मिलेगी कड़ा, कृपाण धारण करने की छूट, दिल्ली HC का फैसला
AajTak
दिल्ली हाईकोर्ट ने सिख छात्रों को दिल्ली और केंद्र सरकार की प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले सिख छात्रों को कड़ा और कृपाण धारण करने की छूट देने का फैसला सुनाया है. दिल्ली सिख गुरूद्वारा कमेटी की याचिका पर हाईकोर्ट ने ये आदेश पारित किया है.
दिल्ली हाईकोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाते हुए कहा है कि सिख छात्रों को दिल्ली और केंद्र सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाओं में कड़ा और कृपाण धारण करने की छूट मिलेगी. कोर्ट ने अपने आदेश में ये भी कहा है कि ऐसे छात्रों को परीक्षा केंद्र पर 1 घंटे पहले पहुंचना होगा. दिल्ली सिख गुरूद्वारा कमेटी की याचिका पर हाईकोर्ट ने ये आदेश पारित किया है.
इससे पहले वर्ष 2018 में दिल्ली हाईकोर्ट ने NEET परीक्षा में शामिल होने जा रहे सिख छात्रों को परीक्षा हॉल के अंदर पारंपरिक 'कड़ा' और 'कृपाण' पहनने की अनुमति मांगने वाली याचिका को स्वीकार किया था. दिल्ली सिख गुरुद्वारा कमेटी ने अब अन्य भर्ती परीक्षाओं में शामिल होने वाले सिख उम्मीदवारों के लिए भी ऐसी छूट की मांग कोर्ट से की थी.
कोर्ट ने दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित परीक्षाएं जैसे DSSSB और केंद्र सरकार की भर्तियों जैसे UPSC, SSC समेत अन्य परीक्षाओं के लिए सिख छात्रों को यह छूट दी है. कोर्ट ने कहा है कि इन उम्मीदवारों को तय समय से 1 घंटे पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचना होगा ताकि निर्धारित दिशानिर्देशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










