
परिवार ने नहीं दिलाया 40 हजार का एंड्रॉयड फोन, तो युवक ने उठाया खौफनाक कदम
AajTak
बिहार के आरा में एक युवक को 40 हजार रुपये का एंड्रॉयड फोन नहींं मिला तो उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.
बिहार के आरा में एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक युवक 40 हजार रुपये का एंड्रॉयड फोन नहीं मिलने पर खफा था. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है. यह घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के रघुनीपुर गांव की है. यहां रहने वाले रंजीत कुमार सिंह का बेटा महेश कुमार (23) पढ़ाई के साथ-साथ नौकरी भी करता था. मृतक के परिजनों का कहना है कि वह किसी बात से परिवार से नाराज था. उसने सुबह उठकर घर का कुछ काम भी किया लेकिन बाद में कमरा बंद कर आत्महत्या कर ली.
जब काफी देर बाद दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने दरवाजे को तोड़ा. दरवाजे टूटते ही अंदर फांसी के फंदे से झूलता युवक का शव दिखाई दिया. इस घटना के बाद मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.
इस मामले पर थाना प्रभारी शशि भूषण कुमार ने बताया कि मृतक युवक अपने माता-पिता से 40 हजार रुपये का एंड्रॉयड फोन खरीदने की मांग कर रहा था. जब परिवार वालों ने इससे इनकार किया तो उसने गुस्से में आकर खुदकुशी कर ली. पुलिस फिलहाल मृतक के परिजनों के बयान पर पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










