
परिवार ने एक साथ किया Breakfast, फिर बेटे ने बेड पर लेटे पिता को काट डाला
AajTak
धनबाद में एक युवक ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली. इस घटना से इलाके के लोग हैरान हैं. पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि परिवार के लोगों ने एक साथ बैठकर नाश्ता किया. इसके बाद बेटे ने पिता की बेरहमी से जान ले ली.
झारखंड के धनबाद में हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक युवक ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर जान ले ली. इस घटना से इलाके के लोग हैरान हैं. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है. उससे पूछताछ और मामले की जांच कर रही है.
मामला धनबाद के भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला का है. मुजफ्फर (50 साल) का परिवार सुबह एक साथ बैठकर नाश्ता कर रहा था. इसके बाद मुजफ्फर कमरे में आराम करने चला गया. वो बेड पर लेटा हुआ था. तभी उसका बेटा जफर पहुंचा. उसके हाथ में कुल्हाड़ी थी, जिससे उसने पिता पर हमला कर दिया.
इस हमले में मुजफ्फर की गर्दन में चोट लगी. वो जान बचाने के लिए बेड से उठा ही था कि जफर ने एक और हमला किया. इससे उसका सिर बुरी तरह से फट गया. उसकी चीख सुनकर घर के लोग वहां पहुंचे और जो मंजर देखा, उससे उनके पैरों तले जमीन खिसक गई.
परिजन आनन-फानन मुजफ्फर को अस्पताल ले गए
मुजफ्फर लहूलुहान और बेसुध पड़ा था. आनन-फानन परिजन उसे उठाकर एक निजी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद शव लेकर परिजन घर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी. धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और जफर को पकड़ लिया.
वारदात को लेकर परिजनों ने कही ये बात

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








