
'पराली जलाने के लिए किसान मजबूर, सरकारें हैं जिम्मेदार', NHRC ने दिल्ली-यूपी समेत 4 राज्यों को लगाई फटकार
AajTak
NHRC ने शनिवार को दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर सख्त रुख अपनाया. आयोग ने दिल्ली, यूपी, पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिवों के साथ बैठक के दौरान कहा कि राज्य सरकारों की नाकामी की वजह से पराली की घटनाएं कम नहीं हो रही हैं. आयोग ने सभी को पराली जलाने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों पर चार दिन में रिपोर्ट देने का आदेश दिया है.
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने शनिवार को दिल्ली-एनसीआर में पराली के कारण बढ़ते वायु प्रदूषण पर दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिवों के साथ अहम बैठक की. इस दौरान एनएचआरसी ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर की AQI को लेकर किसानों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता है. इस हालात के लिए चारों राज्य सरकारों ही जिम्मेदार हैं.
आयोग ने कहा कि किसान मजबूरी में पराली जला रहे हैं लेकिन ऐसा वे सरकार की विफलता के कारण कर रहे हैं. एनएचआरसी ने कहा कि किसी राज्य सरकार ने पराली जालने की समस्या को कम करने के लिए कोई ठोक उपाय नहीं किए, जिस वजह से भी दिल्ली-एनसीआर की वायु गुणवत्ता खराब हो गई.
4 दिन में जमा करनी है ऐक्शन रिपोर्ट, अब 18 को बैठक
NHRC ने इससे पहले 4 नवंबर को यूपी, दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिवों के साथ बैठक की थी. इस दौरान उसने सभी मुख्य सचिवों से पराली जलाने से रोकने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी मांगी थी. इसके अलावा उन्हें स्मॉग टावरों और एंटी-स्मॉग गन के प्रभाव पर रिपोर्ट भी देने के लिए कहा था. पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिवों को विशेष रूप से पराली के इन-सीटू प्रबंधन के प्रभाव के बारे में सूचित करने के लिए कहा गया था.
इसके बाद आयोग ने 10 नवंबर को फिर से इन्हीं अधिकारियों के साथ बैठक की थीं. तब उसने कहा गया कि पराली जलाने के लिए ये राज्य सरकारें जिम्मेदार हैं न कि ये किसान. आयोग ने अब इसने अधिकारियों को दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की जांच के लिए उठाए गए कदमों पर विशिष्ट रिपोर्ट दर्ज करने के लिए चार दिन का वक्त दिया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी.
सर्दी आते ही बिगड़ने लगती है दिल्ली-NCR की हवा

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








