
पत्नी-बच्चों सहित 4 की हत्या कर कमरे के बाहर लगाया ताला, बुलेट से हो गया फरार
AajTak
जमशेदपुर के टाटा स्टील के अग्निशामक विभाग में कार्यरत दीपक कुमार ने कदमा स्थित अपने आवास पर चार लोगों की हत्या कर दी और अपने एक दोस्त और उसकी पत्नी को घायल कर फरार हो गया. पुलिस दीपक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. यही दीपक अपने बुलेट मोटरसाइकल के साथ फरार है.
जमशेदपुर में टाटा स्टील के अग्निशामक विभाग में कार्यरत दीपक कुमार ने कदमा स्थित अपने आवास पर चार लोगों की हत्या कर दी और अपने एक दोस्त और उसकी पत्नी को घायल कर फरार हो गया. पुलिस दीपक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है. यही दीपक अपने बुलेट मोटरसाइकल के साथ फरार है. यह हत्याकांड कई सवालों को जन्म देता है कि पत्नी और बच्चे को मारने के बाद शिक्षिका की क्यों हत्या की और उसकी हत्या कर के पलंग के बॉक्स में क्यूं डाला. कहीं मामला हत्या को देख लेने का तो नहीं है. शिक्षिका ने हत्या करते दीपक को देख लिया था और दीपक ने इसी कारण उसकी भी हत्या कर दी हो. सारा मामला दीपक के गिरफ्तारी के बाद ही पता चल पाएगा. कदमा तिस्ता रोड क्वार्टर नम्बर 97 में चार लोगों की बड़े ही निर्मम तरीके से गला काट कर हत्या कर दी गई है. कथित रूप से हत्या का अभियुक्त टाटा स्टील के फायर ब्रिगेड का कर्मचारी दीपक कुमार सोमवार दोपहर को अपनी पत्नी वीणा कुमारी और अपने दोनों बच्चों एवं बच्चों के ट्यूशन टीचर रिंकी घोष 22 वर्ष की हत्या करने के बाद से फरार हो गया है.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









