
पत्नी ने पी ली घर में रखी पूरी हंड़िया, गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से वार कर ले ली जान
AajTak
ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी. हत्याकांड को उसने इसलिए अंजाम दिया, क्योंकि उसकी पत्नी ने घर में रखी पूरी हंड़िया पी ली थी.
ओडिशा में मयूरभंज जिले के उदाला थाना क्षेत्र के उपरातलाडीहा गांव में चावल की बीयर को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. आरोपी की पहचान गुरु प्रसाद सिंह के रूप में हुई है, जबकि मृतक महिला की पहचान सीता सिंह के रूप में हुई है.
प्राथमिक जानकारी के अनुसार गुरु प्रसाद गुरुवार शाम काम से घर लौटा और घर में रखी हंड़िया (पारंपरिक चावल की बीयर) ढूंढ़ने लगा. जब उसे पता चला कि पत्नी ने पूरी शराब पी ली है तो वह गुस्सा हो गया. इस दौरान दोनों में कहासुनी भी हुई.
यह भी पढ़ें: UP: मर्डर कर घर के आगे बोरी में लटका दिया 7 साल के मासूम का शव, परिजनों ने की बुलडोजर एक्शन की मांग
देखते ही देखते यह झगड़ा जल्द ही हिंसक हो गया. जिसके बाद गुरु प्रसाद ने कुल्हाड़ी उठाई और सीता पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने घटनास्थल पर मौजूद अपने दो नाबालिग बच्चों को भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की.
जानें एसपी ने क्या कहा
वारदात को अंजाम देने के बाद गुरु प्रसाद मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर उदाला पुलिस गांव पहुंची और महिला का शव बरामद कर जांच शुरू की. बाद में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और घटनास्थल से सबूत इकट्ठा करने के लिए एक टीम का गठन किया.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









