
पत्नी को नहीं हुआ बेटा तो सुसाइड के लिए किया मजबूर... आरोपी पति गिरफ्तार
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में पत्नी को बेटा न होने पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां के उल्हासनगर से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. उसकी गिरफ्तारी इसलिए की गई है, क्योंकि उसने अपनी पत्नी को बेटा नहीं होने पर जान देने के लिए उकसाया. जिससे तंग आकर पत्नी ने आत्महत्या कर ली. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और जांच भी शुरू कर दी है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी है.
यह भी पढ़ें: 'अंदर कार्बन मोनोऑक्साइड है, लाइट मत जलाना...', बीमारी से परेशान शख्स ने किया सुसाइड
अधिकारी के मुताबिक 33 वर्षीय व्यक्ति को अपनी 25 वर्षीय पत्नी को बेटा न होने पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी विशाल गवई ने दर्शना से प्रेम विवाह किया था. गवई द्वारा अपनी पत्नी के माता-पिता से पैसे मांगने के बाद उनके रिश्ते खराब हो गए. दो बेटियों को जन्म देने के बाद दर्शना का उत्पीड़न और बढ़ गया.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र के जालना में खौफनाक वारदात... 13 साल के बच्चे ने पत्थर मारकर की महिला की हत्या!
एफआईआर में कहा गया है कि उसने 1 अप्रैल को उल्हासनगर में अपने घर की छत से फांसी लगा ली. पुलिस अधिकारी ने बताया कि गवई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना), 80 (दहेज हत्या), 115 (2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना) और 352 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










