
पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी ने खुद को लगाई फांसी, सदमे में मां ने भी की जान देने की कोशिश
AajTak
नागपुर के एक होटल में बेंगलुरु के रहने वाले 36 साल के शख्स ने आत्महत्या कर ली जिससे वहां सनसनी फैल गई. वह अपनी पत्नी की आत्महत्या के मामले में उसे उकसाने के आरोप में नामजद था. घटना की जानकारी मिलने पर उसकी मां ने भी सदमे में आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन उन्हें बचा लिया गया. पुलिस ने मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया है.
महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को एक होटल में ठहरे बेंगलुरु के व्यक्ति ने अपनी जान दे दी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक पर अपनी पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था. इस घटना के बाद उसकी मां ने भी सदमे में आत्महत्या का प्रयास किया, हालांकि उन्हें समय रहते बचा लिया गया.
न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक घटना वर्धा रोड स्थित एक होटल में हुई. सोनेगांव थाना पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सूरज शिवन्ना (36) के रूप में हुई है, जो बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा क्षेत्र के बीईएल लेआउट का निवासी था. पुलिस ने बताया कि सूरज ने होटल के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या की.
होटल में शख्स ने दी जान
अधिकारी ने बताया कि सूरज की पत्नी गणवी ने 22 दिसंबर को बेंगलुरु के विद्यारण्यपुरा थाना क्षेत्र में आत्महत्या कर ली थी. दोनों की शादी को महज डेढ़ महीने ही हुए थे. पत्नी की मौत के बाद, उसके माता-पिता की शिकायत पर सूरज के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया था.
पुलिस के अनुसार, पत्नी के परिजनों से धमकी मिलने का आरोप लगाते हुए सूरज, उसका छोटा भाई संजय (35) और उनकी मां जयंती शिवन्ना (60) पहले हैदराबाद गए और इसके बाद 26 दिसंबर को नागपुर पहुंचे थे. नागपुर पहुंचने के एक दिन बाद ही सूरज ने होटल में आत्महत्या कर ली.
खबर सुनते ही मां ने भी की खुदकुशी की कोशिश

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






