
पत्नी की हत्या कर यमुना नदी में फेंका शव, फिर रिपोर्ट लिखवाने पहुंचा थाने, ऐसे हुआ खुलासा
AajTak
ग्रेटर नोएडा के जेवर क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एक महिला को उसके उसके पति ने अवैध संबंध के शक में गला दबाकर मार डाला. इतना ही नहीं मारने के बाद महिला के शव को आरोपी ने यमुना नदी में फेंक दिया. पुलिस ने फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. उससे पूछताछ जारी है.
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर डाली है. फिर उसके शव को बोरे में बंद करके यमुना नही में फेंक दिया. मामला जेवर क्षेत्र का है. पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, गोताखोरों की मदद से शव की तलाश की जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, रविवार की रात को श्रवण नामक शख्स का पत्नी उषा के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. जिसके बाद गुस्से में आकार श्रवण ने गला घोंटकर उषा को मार डाला. श्रवण को शक था कि उसकी पत्नी के किसी और मर्द के साथ अवैध संबंध हैं. इसी बात को लेकर अक्सर पति-पत्नी में लड़ाई होती थी.
बता दें, श्रवण ने उषा का मर्डर करके उसके शव को यमुना नदी में फेंक दिया. फिर सीधे थाने पहुंचा और पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई. पुलिस ने जांच शुरू की तो मृतका के घर वालों से भी पूछताछ की. मृतका के भाई ने जीजा श्रवण पर शक जताया. जिसके बाद श्रवण से सख्ती से पूछताछ की गई. आरोपी जल्द ही टूट गया और उसने अपना जुर्म कबूल लिया.
एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि फिलहाल यमुना नदी में गोताखोरों को शव की तलाश के लिए लगाया गया है. अभी तक शव नहीं मिला है. वहीं, आरोपी से भी पूछताछ जारी है.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









