
पत्नी का किसी से अफेयर है... इसी शक में पति ने चाकू से कर दी हत्या... फिर खुद को भी किया घायल
AajTak
महाराष्ट्र के ठाणे से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक शख्स ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर दी और फिर उसी चाकू से खुद को भी घायल कर लिया. इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि पुलिस ने आरोपी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है.
महाराष्ट्र के ठाणे से दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां एक व्यक्ति ने अवैध संबंधों के शक में अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. इसके बाद खुद को भी चाकू से घायल कर लिया. यह घटना कल्याण तालुका के वरप इलाके की है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी.
एजेंसी के मुताबिक, आरोपी की पहचान 41 वर्षीय संतोष पवाले के रूप में हुई है, जबकि मृतका 40 वर्षीय विद्या बताई जा रही है. दोनों पति-पत्नी वरप क्षेत्र में किराए के मकान में रहते थे. यहां देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई. इसी दौरान गुस्से में आकर संतोष ने रसोई में रखा चाकू उठाया और पत्नी पर एक के बाद एक कई वार कर दिए.
पुलिस ने कहा कि जब विद्या की चीखें सुनाई दीं तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने दरवाजा तोड़कर देखा तो विद्या खून से लथपथ जमीन पर पड़ी थी, जबकि संतोष ने भी उसी चाकू से खुद को घायल कर लिया था. आनन-फानन में दोनों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विद्या को मृत घोषित कर दिया.
यह भी पढ़ें: फाइव स्टार होटल, 2 करोड़ की शादी और अवैध संबंध, नोएडा के IPS के खिलाफ थाने पहुंची पत्नी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि संतोष को अपनी पत्नी पर अवैध संबंधों का शक था, जिसे लेकर दंपती के बीच पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था. हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान बच गई.
वरप पुलिस ने कहा कि फिलहाल संतोष का इलाज ठाणे शहर के कालवा सिविक अस्पताल में चल रहा है. उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि जैसे ही आरोपी की तबीयत में सुधार होगा, उसे गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ की जाएगी.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








