
पत्नी और 5 बच्चों को घायल कर सिपाही ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, छुट्टी पर आया था घर
AajTak
छुट्टी पर आए सिपाही ने पत्नी और 5 बच्चों को धारदार हथियार से घायल कर दिया और फिर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. इलाज के दौरान मृतक सिपाही मुंशी यादव की घायल पत्नी रीना की भी मौत हो गई. 5 बच्चे जख्मी हो गए जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. यह सनसनीखेज घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की है.
छुट्टी पर आए सिपाही ने पत्नी और 5 बच्चों को धारदार हथियार से घायल कर दिया और फिर ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली. इलाज के दौरान मृतक सिपाही मुंशी यादव की घायल पत्नी रीना की भी मौत हो गई. 5 बच्चे जख्मी हो गए जिनका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. यह सनसनीखेज घटना उत्तर प्रदेश के गाजीपुर की है. (गाजीपुर से विनय कुमार सिंह की रिपोर्ट) शनिवार को दिलदारनगर थाना क्षेत्र के उसियां गांव में सुबह साढ़े 3 बजे के करीब पुलिस विभाग में हेड कॉन्स्टेबल के पद पर तैनात मुंशी सिंह यादव ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और 5 बच्चों को घायल कर दिया. शोर सुनकर पड़ोसी जाग गए. इतने में आरोपी सिपाही मुंशी यादव भाग गया और गांव के पास से ही जाने वाली रेल पटरी पर ट्रेन से कट कर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि मृतक सिपाही चर्म रोग से पीड़ित था और अवसाद में था. प्रयागराज से हाल ही में फतेहपुर तबादला हुआ था, तबसे ड्यूटी से अनुपस्थित था और इस घटना को अंजाम दे गया.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









