
'पत्ता-पत्ता हाल हमारा जाने...', जेल से बाहर आकर बोले आजम खान, BSP में जाने की अटकलों का भी दिया जवाब
AajTak
सपा नेता आजम खान को दो साल बाद सीतापुर जेल से रिहा किया गया. BSP में शामिल होने की अटकलों को सपा नेताओं ने अफवाह बताया. शिवपाल यादव और अखिलेश यादव ने उन्हें पार्टी का मजबूत स्तंभ बताया. आजम खान ने कहा कि इलाज के बाद आगे की रणनीति तय करेंगे।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से चर्चा में रहे समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता आजम खान को मंगलवार को सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया. लगभग दो साल बाद मिली इस राहत पर उनके समर्थकों और परिवार में खुशी का माहौल देखा गया. रिहाई के बाद आजम खान ने कहा, "पत्ता-पत्ता, बूटा-बूटा हाल हमारा जाने है." बीएसपी जॉइन करने के सवाल पर उन्होंने आगे कहा कि अभी वे इलाज कराएंगे, सेहत पर ध्यान देंगे और उसके बाद आगे की रणनीति तय करेंगे.
जेल से बाहर निकलते समय उनके बेटे अब्दुल्ला और अदीब साथ मौजूद थे. आजम खान दो गाड़ियों के काफिले के साथ रामपुर के लिए रवाना हुए. जेल परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. उन्हें जेल के साइड गेट से बाहर निकाला गया.
यह भी पढ़ें: जेल से रिहाई के बाद क्या होगा अगला सियासी कदम? आजम खान ने आजतक को बताया
इस बीच, बहुजन समाज पार्टी (BSP) में शामिल होने की अटकलों को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव ने खारिज करते हुए कहा कि "आजम साहब समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्य हैं और हमेशा पार्टी के साथ रहेंगे.
आजम दूसरी पार्टी में शामिल होने के सवाल पर क्या बोले शिवपाल यादव?
शिवपाल यादव ने कहा कि उनके किसी दूसरी पार्टी में जाने की बातें सिर्फ अफवाह हैं." शिवपाल ने यह भी कहा कि आजम ख़ान के खिलाफ सैकड़ों फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए और पार्टी उनके साथ खड़ी है. सपा सांसद हरेंद्र मलिक ने भी कहा कि आजम खान जैसे कद्दावर नेता के पार्टी छोड़ने की खबरें निराधार हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.










