
पति से तलाक... मानसिक तनाव, टॉपर डॉक्टर से JeM की महिला कमांडर बनी शाहीन शाहिद की कहानी
AajTak
लखनऊ की रहने वाली डॉ. शाहीन शाहिद जो कभी मेडिकल टॉपर थीं और कानपुर मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर थीं, उन्हें दिल्ली ब्लास्ट के बाद गिरफ्तार किया गया है. एजेंसियों के अनुसार, तलाक के बाद वह जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग जमात-उल-मोमिनात की महिला कमांडर बन गईं. वह मेडिकल पहचान की आड़ में आतंकी नेटवर्क को लॉजिस्टिक्स और फंडिंग देने का काम करती थीं.
दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद एक बड़े व्हाइट-कॉलर आतंकी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ, जिसमें कई शिक्षित डॉक्टरों का कनेक्शन सामने आया है. इसी के तहत लखनऊ की डॉक्टर शाहीन शाहिद को भी सुरक्षा एजेंसियों ने गिरफ्तार किया है, लेकिन शाहीन मेडिकल की दुनिया में होनहार छात्रा और प्रेरणा स्रोत मानी जाती थीं.
प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और फार्माकोलॉजी में एमडी करने वाली शाहीन ने हमेशा पढ़ाई में अव्वल स्थान हासिल किया. 2006 में यूपी लोक सेवा आयोग (UPPSC) के माध्यम से कानपुर के गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (GSVM) में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में चयनित हुई, लेकिन ये चमकती हुई करियर की कहानी धीरे-धीरे अंधेरे की ओर मुड़ गई.
तलाक के बाद आया नया मोड़
शाहीन की जिंदगी में 2015 में बड़ा मोड़ तब आया, जब उसका महाराष्ट्र के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जफर हयात से तलाक हो गया, जिसके बाद वह मानसिक रूप से टूट गई और उसी दौरान उसकी मुलाकात फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे डॉक्टर मुजम्मिल शकील से हुई. मुजम्मिल ने ही उसके अल-फलाह यूनिवर्सिटी में मेडिकल फैकल्टी के रूप में नौकरी दिलाई.
मुजम्मिल से नजदीकी बढ़ते-बढ़ते शाहीन एक ऐसे नेटवर्क के संपर्क में आ गई, जिसने उसकी पूरी सोच को बदल दिया. यहीं से शाहीन की मुलाकात जैश-ए-मोहम्मद की महिला विंग जमात-उल-मोमिनात के सदस्यों से हुई.
एजेंसियों के अनुसार, इसी संगठन ने उसे धीरे-धीरे महिला कमांडर के रूप में तैयार किया. वह मेडिकल पहचान की आड़ में जम्मू-कश्मीर, दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के बीच सफर करती रही. साथ ही आतंकी नेटवर्क को सुरक्षित रास्ते, फंडिंग और लॉजिस्टिक सपोर्ट देने का काम करने लगी.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









