
पति ने जबरन खिलाईं अबॉर्शन की गोलियां, हुई भारी ब्लीडिंग, 23 साल की गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत
AajTak
आदिलाबाद में एक 23 साल की गर्भवती महिला की गर्भपात की गोलियां लेने के बाद दर्दनाक मौत हो गई. महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे गर्भपात के लिए जबरन अज्ञात गोलियां दीं थी, जिससे भारी रक्तस्राव और अन्य समस्याओं के कारण घातक कांप्लीकेशन पैदा हुईं.
तेलंगाना के आदिलाबाद में एक 23 साल की गर्भवती महिला की गर्भपात की गोलियां लेने के बाद दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है. यह घटना 30 मई को बंगारीगुडा गांव में हुई. उन्होंने बताया कि गोलियां लेने के बाद महिला को बहुत ज़्यादा रक्तस्राव हुआ. ऐसे में उसके परिवार के लोग उसे अस्पताल ले गए. डॉक्टरों की सलाह के बाद, उसे हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 31 मई को उसकी मौत हो गई.
पुलिस ने बताया कि महिला के रिश्तेदारों ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसे गर्भपात के लिए जबरन अज्ञात गोलियां दीं थी, जिससे भारी रक्तस्राव और अन्य समस्याओं के कारण घातक कांप्लीकेशन पैदा हुईं. शिकायत के आधार पर महिला के पति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतज़ार किया जा रहा है. मामले में आगे की जांच जारी है.
बता दें कि ये कोई अपने तरह का पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी जबरन गर्भपात की कोशिश के कई मामले सामने आए हैं. बीते साल छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर की रहने वाले एक महिला ने अपने प्रेमी और रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाया था.
महिला ने कहा कि प्रेमी मनीष यादव ने जबरन उसका गर्भपात उस समय कराया जब वो 8 माह की गर्भवती थी. पीड़िता ने एसपी से शिकायत की कि मनीष ने दो साल तक शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए. जब वह गर्भवती हुई, तो जुलाई में मनीष के रिश्तेदारों ने उसे गर्भपात की गोलियां जबरन खिलाईं और स्प्राइट पिलाया. इसके बाद उसका प्रसव हो गया, लेकिन बच्चे को उससे 20 दिन तक दूर रखा गया. बाद में कहा गया कि बच्चा मर चुका है और उसे दफना दिया गया. पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








