
पति को शक था- बीवी का कहीं अफेयर है... बांधकर बरसाई बेल्ट, खुद रहता था दूसरी पत्नी के साथ
AajTak
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम में बलराजू ने बेवफाई के शक में पत्नी भाग्यम्मा को खंभे से बांधकर बेल्ट, लात और मुक्कों से बेरहमी से पीटा. घटना 13 सितंबर की है, जिसका वीडियो वायरल हुआ.आरोपी दूसरी पत्नी संग रह रहा था और बेवफाई के अलावा पैसों को लेकर विवाद के बाद उसने हैवानियत की. फिलहाल बलराजू फरार है.
आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में हाल में एक शख्स ने अपनी पत्नी के साथ जो किया वह इतना वीभत्स था कि वायरल हो गया. उसने बेवफाई के शक में अपनी पत्नी को लकड़ी के खंभे से बांधकर उसकी पिटाई की थी. सामने आए वीडियो में वह महिला को लातों से , कभी बेल्ट से तो कभी मुक्के से पीटता दिख रहा है और महिला बुरी तरह से तड़प रही है. पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 सितंबर को हुई और मंगलवार को सामने आई. फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है.
अधिकारी ने एजेंसी को बताया,'बलराजू ने अपनी पहली पत्नी भाग्यम्मा को प्रकाशम जिले के तारलुपाडु मंडल में बेवफाई के शक में बांधकर प्रताड़ित किया.'बलराजू की दो पत्नियां हैं. वह अपनी दूसरी पत्नी के साथ रह रहा था और हाल ही में तारलुपाडु मंडल स्थित अपने गांव आया था.
पुलिस ने बताया कि वह (बलराजू) किसी बीमारी से पीड़ित था और इलाज के लिए एक निजी अस्पताल गया था. उसने भाग्यम्मा से बच्चों के इलाज के खर्च के लिए पैसे लाने को कहा था. भाग्यम्मा ने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि वह चार बच्चों की अकेली देखभाल करने वाली है और पैसे नहीं दे सकती. पुलिस ने बताया कि इससे गुस्साए बलराजू ने अपनी पत्नी को लकड़ी के खंभे से बाँध दिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिसका वीडियो वायरल हो गया.
अधिकारी ने बताया कि साथ ही बलराजू को भाग्यम्मा के किसी और के साथ संबंध होने का शक था, जिसके चलते उसने उसने ऐसी हैवानियत दिखाई. फिलहाल आरोपी फरार है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








