
पति को छोड़ मिस्ट्री मैन के प्यार में 'वड़ा पाव गर्ल', साथ रहने का किया वादा, पीछे पड़े ट्रोल्स
AajTak
'वड़ा पाव गर्ल' के वीडियोज ने इस समय सोशल मीडिया पर हर किसी को हैरान करके रख दिया है. वो लगातार मिस्ट्री मैन के साथ नई रील्स शेयर कर रही हैं, जिसपर ट्रोल्स जमकर उन्हें फटकार रहे हैं.
'बिग बॉस ओटीटी' फेम चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें वड़ा पाव गर्ल के नाम से भी जाना जाता है, उनकी शादीशुदा जिंदगी इन दिनों खूब सुर्खियों में है. चंद्रिका अपने पति युगम गेरा को छोड़कर एक मिस्ट्री मैन के साथ काफी वायरल हो रही हैं. उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी व्यूज बटोर रहे हैं.
'वड़ा पाव गर्ल' से मिस्ट्री मैन का वादा
चंद्रिका दीक्षित का अपने पति से झगड़ा हुआ था, जिसपर काफी बवाल मचा. वड़ा पाव गर्ल ने अपने पति पर अफेयर के आरोप लगाए थे. उन्होंने एक वीडियो शेयर करके अपने पति युगम की चैट्स लीक की थीं. लेकिन फिर वड़ा पाव गर्ल एक मिस्ट्री मैन संग दिखीं, जिसके साथ उनकी रोमांटिक रील्स और फोटोज ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
उन्होंने कुछ ही दिन पहले मिस्ट्री मैन संग प्यार का इजहार किया. लोगों को लगने लगा कि ये सब वड़ा पाव गर्ल का नया ड्रामा है. मगर फिर उन्होंने अपनी और मिस्ट्री मैन की शादी के जोड़े में तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं, जिससे काफी हड़कंप मचा था. हालांकि ये भी चंद्रिका का ब्रैंड शूट था, जिससे यूजर्स काफी नाराज हुए. अब वड़ा पाव गर्ल ने सोशल मीडिया यूजर्स को नाराज होने का एक और मौका दिया है.
चंद्रिका दीक्षित ने अपनी और मिस्ट्री मैन की एक और रील शेयर की है, जिसमें वो 'प्रॉमिस डे' पर उनसे एक वादा करने की बात कहती हैं. वड़ा पाव गर्ल चाहती हैं कि उनके मिस्ट्री मैन कभी उनसे अलग ना हो. जिसका बाद में वो वादा भी करते हैं. वड़ा पाव गर्ल कहती हैं कि क्या उन्हें डर नहीं लगता? तो इसपर मिस्ट्री मैन कहता है कि उन्हें उनसे मोहब्बत हुई है, तो कोई डर नहीं है.
यूजर्स के बीच वायरल चंद्रिका का पुराना बयान













