
'पता चला कि अब भी थाईलैंड-कंबोडिया एक-दूसरे को मार रहे हैं...', बातचीत के बाद भी नहीं आई शांति तो नाराज हुए ट्रंप
AajTak
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा संघर्ष पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मध्यस्थता की कोशिश की है. उन्होंने दोनों देशों के नेताओं से बात कर युद्ध रोकने के लिए चेताया कि अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करेगा. ट्रंप के हस्तक्षेप के बाद दोनों देशों ने सीजफायर वार्ता के लिए सहमति जताई है. ट्रंप ने बीते दिन दावा किया था कि दोनों देश बातचीत के लिए राजी हैं, लेकिन सीमा पर शांति फिर भी नहीं आई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि उन्होंने थाईलैंड और कंबोडिया के प्रधानमंत्रियों से बात की है और दोनों देशों के बीच चल रहे संघर्ष को खत्म करने के लिए तुरंत सीजफायर की दिशा में कदम उठाने की अपील की. ट्रंप ने कहा, "हम थाईलैंड और कंबोडिया के साथ बहुत व्यापार करते हैं, लेकिन अब भी मुझे जानकारी मिल रही है कि वे एक-दूसरे को मार रहे हैं." ट्रंप ने कहा, "ये मेरे लिए आसान काम होना चाहिए क्योंकि मैंने भारत और पाकिस्तान को भी सुलझाया था."
डोनाल्ड ट्रंप ने आगे बताया कि उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों को कॉल कर साफ कर दिया कि जब तक युद्ध खत्म नहीं होता, अमेरिका व्यापार समझौता नहीं करेगा. ट्रंप ने कहा, "जैसे ही मैंने कॉल खत्म की, मुझे लगा कि अब वे युद्ध को खत्म करना चाहते हैं."
यह भी पढ़ें: यूरोपीय यूनियन पर भी ट्रंप लगाएंगे 15% टैरिफ, डील में अमेरिकी हथियार खरीदने का भी फैसला
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है, "भारत और पाकिस्तान वास्तव में इसके लिए तैयार हो रहे थे. इसलिए इन मामलों का समाधान हो जाना, और अगर मैं व्यापार के जरिए ऐसा कर सकता हूं, तो यह मेरे लिए सम्मान की बात है."
ट्रंप ने बताई थी शांति पर बातचीत की सहमति की बात
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप इस समय स्कॉटलैंड दौरे पर हैं. वहीं ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा कि उन्होंने कंबोडिया के प्रधानमंत्री हुन मानेट और थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथाम वेचयाचाई से अलग-अलग बात की. ट्रंप ने दोनों को चेताया कि अगर युद्ध जारी रहा तो संभावित यूएस ट्रेड डील खतरे में पड़ जाएगी.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को होर्मुज पर धमकी अब उन्हीं पर उलटी पड़ चुकी है. ट्रंप ने ईरान को 48 घंटे की डेडलाइन देकर होर्मुज खोलने को कहा था, जिसके बाद अब ईरान ने ट्रंप के स्टाइल में ही उन्हें जवाब देते हुए कहा कि यदि अमेरिका उनपर हमला करेगा तो ईरान भी अमेरिका के एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर को निशाना बनाएगा.

आज यु्द्ध का 24वां दिन है. इजरायल पर ईरान और जवाब में अमेरिका और इजरायल के ईरान पर ताबड़तोड़ हमले जारी हैं. इस बीच सवाल ये कि क्या डोनाल्ड ट्रंप हॉर्मुज पर फंस गए हैं. ट्रंप के बार-बार बदलते बयानों से लग रहा है कि जंग छेड़ने से पहले हॉर्मुज को लेकर ट्रंप सोच नहीं पाए थे. देखें कैसे बदलते जा रहे ट्रंप के बयान.











