
'अमेरिका के बिना NATO जीरो है', ट्रंप का यूरोपीय देशों पर तंज
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाटो सहयोगियों की जमकर क्लास लगाई है. उन्होंने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में दावा किया कि उनके बिना नाटो अपना बिल तक नहीं भर रहा था. ट्रंप ने अपनी सैन्य ताकत का गुणगान करते हुए यूक्रेन की सुरक्षा का श्रेय भी खुद को ही दिया और कहा कि उनके दखल के बिना अब तक रूस यूक्रेन पर कब्जा कर लेता.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूरोपीय देशों पर तंज कसते हुए नाटो (NATO) को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है, लेकिन उन्होंने आशंका जताई है कि अगर अमेरिका को जरूरत पड़ी तो सहयोगी देश उसकी मदद करेंगे या नहीं. ट्रंप ने ये बयान डेनमार्क की प्रधानमंत्री की गठबंधन टूटने वाली चेतावनी के बाद जारी किया है. ट्रंप ने कहा कि अमेरिका के बिना NATO का कोई महत्व नहीं, क्योंकि यूएस के बिना चीन-रूस जैसे देशों के मन में नाटो का कोई डर नहीं है. डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि नाटो के बड़े प्रशंसकों को याद रखना चाहिए कि मेरे आने से पहले सदस्य देश जीडीपी का सिर्फ 2% रक्षा पर खर्च करते थे और ज्यादातर अपना बिल नहीं चुकाते थे. अमेरिका मूर्खतापूर्ण तरीके से उनका खर्च उठा रहा था.
नाटो के खर्च पर ट्रंप की नाराजगी ट्रंप ने दावा किया, 'मैंने सम्मानपूर्वक उन्हें 5% जीडीपी तक पहुंचाया, जिसे पहले हर कोई असंभव मान रहा था, लेकिन हो गया क्योंकि वे सब मेरे दोस्त हैं. गठबंधन के सभी देश उनके दोस्त हैं और अब वे समय पर भुगतान करते हैं.'
'अमेरिका के बिना शून्य है NATO' ट्रंप ने स्पष्ट किया कि अमेरिकी सहयोग के बिना रूस और चीन जैसे देशों के मन में NATO को लेकर कोई डर नहीं रह गया है. अमेरिका के दखल के बिना रूस अब तक पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर चुका होता.
नोबेल न मिलने पर जताई नाराजगी
यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा कि उनके हस्तक्षेप के बिना रूस पूरे यूक्रेन पर कब्जा कर चुका होता. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने अकेले दम पर आठ युद्ध समाप्त किए हैं. हालांकि, उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताई कि नाटो सदस्य नॉर्वे ने उन्हें इसके लिए नोबेल शांति पुरस्कार नहीं दिया. ट्रंप ने कहा कि पुरस्कार मिलना न मिलना उनके लिए जरूरी नहीं है, बल्कि सबसे अहम बात ये है कि उन्होंने लाखों लोगों की जान बचाई है.
ट्रंप का NATO देश पर संदेह अमेरिकी राष्ट्रपति ने नाटो का साथ देने की बात तो की, लेकिन संदेह जताया कि मुश्किल वक्त में सदस्य देश अमेरिका का साथ नहीं देंगे. ट्रंप का मानना है कि जरूरत पड़ने पर नाटो देश वाशिंगटन की मदद के लिए आगे नहीं आएंगे. उनके मुताबिक रूस और चीन केवल उसी अमेरिका का सम्मान करते हैं, जिसे उन्होंने फिर से महान बनाया है.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







