
'...तो डिपोर्ट कर दिए जाओगे', भारतीय छात्रों को अमेरिका ने क्यों दी चेतावनी
AajTak
अमेरिकी दूतावास की यह चेतावनी महज औपचारिकता नहीं है. ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के साथ ही अमेरिका ने इमिग्रेशन नियमों को सख्त कर दिया है. स्टूडेंट वीजा पर बढ़ती कार्रवाइयों के बीच भारतीय छात्रों को साफ संदेश दिया गया है कि छोटी चूक भी भविष्य के 'अमेरिकन ड्रीम' पर भारी पड़ सकती है.
भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने भारतीय छात्रों को चेतावनी जारी की है. इसमें साफ कहा गया है कि अमेरिकी वीजा एक विशेषाधिकार, सिर्फ अधिकार नहीं.
बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट में चेतावनी दी गई है कि अमेरिकी कानून तोड़ने से स्टूडेंट वीजा रद्द हो सकता है, डिपोर्टेशन हो सकता है, और भविष्य में यूएस वीजा मिलना मुश्किल भी होगी.
इस पोस्ट में कहा गया, 'अमेरिकी कानूनों का उल्लंघन करना आपके स्टूडेंट वीजा के सामने गंभीर संकट खड़ा कर सकता है. अगर आपको गिरफ्तार किया जाता है या आप किसी भी कानून का उल्लंघन करते हैं, तो आपका वीज़ा रद्द किया जा सकता है, आपको देश से निकाला जा सकता है, और भविष्य में आप अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य हो सकते हैं. नियमों का पालन करें और अपनी यात्रा को खतरे में न डालें.'
ऐसी चेतावनी क्यों?
ये चेतावनी मोटे तौर पर भारतीयों को सतर्क करने के लिए है. दरअसल, 2025 में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत के बाद यूएस इमिग्रेशन पॉलिसी में सख्ती हुई है. ट्रंप प्रशासन ने जनवरी 2025 से ही स्टूडेंट वीजा पर क्रैकडाउन शुरू किया, जिसमें अंतरराष्ट्रीय छात्रों (खासकर भारतीयों सहित) के वीजा रद्द किए गए या ऐसी कोशिश की गई.
इसमें मुख्य कारण और संदर्भ माइनर ऑफेंस थे. जैसे पार्किंग उल्लंघन, या किसी छोटी बात पर हुई गिरफ्तारी जैसी मामूली बातों पर भी वीजा रिवोक कर दिए गए. जैसे- साउथ डकोटा में एक भारतीय पीएचडी छात्रा का वीजा ट्रैफिक नियम तोड़ने पर रद्द हुआ. हालांकि, बाद में उन्होंने कानूनी लड़ाई जीती और उनको यूएस नहीं छोड़ना पड़ा था.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







