
'भारत ट्रंप को संदेश भेजे कि...', वेनेजुएला के बाद क्यूबा पर संकट, आया राजदूत का बयान
AajTak
वेनेजुएला के बाद ट्रंप की सख्ती से क्यूबा भी दबाव में है. भारत में क्यूबा के राजदूत ने आरोप लगाया है कि ट्रंप प्रशासन दूसरे कार्यकाल में भी क्यूबा को आर्थिक रूप से घेरने की रणनीति पर काम कर रहा है. हर हफ्ते नए प्रतिबंध, सप्लाई रोकने और अलग-थलग करने की कोशिशों ने क्यूबा की चिंताएं बढ़ा दी हैं.
वेनेजुएला पर अमेरिकी एक्शन के बाद क्यूबा भी सहमा हुआ है. इस बीच ट्रंप के अगले 'टारगेट्स' में शामिल क्यूबा की तरफ से बयान आया है. इसमें बताया गया है कि कैसे ट्रंप क्यूबा को अलग-थलग करने में जुटे हैं. ये भी कहा गया कि अमेरिका हर हफ्ते क्यूबा के खिलाफ कुछ न कुछ ऐलान कर रहा है.
ये बयान भारत में क्यूबा के राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन अगुइलेरा की तरफ से आया है. उन्होंने कहा, 'हम कई सालों से ट्रंप के साथ काम कर रहे हैं. मुझे ट्रंप प्रशासन की पहली पारी (पहला टर्म) याद है जब क्यूबा के खिलाफ उनका बहुत सख्त एजेंडा था. उन चार वर्षों के दौरान, उनके प्रशासन ने क्यूबा की अर्थव्यवस्था को कुचलने के लिए 243 से ज्यादा आदेश दिए. उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति ओबामा के सभी फैसलों को पलटने की कोशिश की.'
राजदूत जुआन की तरफ से आगे कहा गया, 'पड़ोसी होने के नाते... क्यूबा और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई थी लेकिन ट्रंप के आने के बाद ऐसा नहीं हो पाया.'
जुआन के ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा, 'दूसरे कार्यकाल में, ट्रंप प्रशासन के पहले फैसलों में से एक क्यूबा को उन देशों की सूची में फिर से शामिल करना था जिन पर आतंकवादियों को प्रायोजित करने का आरोप है. और यह पूरी तरह से गलत था. यह राजनीतिक रूप से प्रेरित है क्योंकि क्यूबा ने कभी भी किसी अन्य देश के खिलाफ किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है. हमारे लिए, अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों में अमेरिका के प्रभुत्व के कारण विदेशों में किसी भी प्रकार का वित्तीय लेनदेन करना बहुत मुश्किल है. इसलिए क्यूबा के लिए दुनिया के साथ सामान्य संबंध बनाए रखना कठिन है.'
उन्होंने आगे कहा, 'इसके बाद, हर हफ्ते वे (ट्रंप) क्यूबा के खिलाफ नए आदेशों का ऐलान कर रहे हैं क्योंकि उनका मकसद क्यूबा को आर्थिक रूप से संकट में डालना, क्यूबा की अर्थव्यवस्था की किसी भी वित्तीय आय को रोकना है. उदाहरण के लिए, वे क्यूबा को होने वाली सभी पुरानी आपूर्ति पर रोक लगा रहे हैं, न केवल वेनेजुएला से, बल्कि रूस से, और अन्य सभी देशों से भी. साथ ही, अमेरिकियों के क्यूबा जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है.'
भारत से जुड़े सवाल पर क्या बोले राजदूत

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







