
MBS ने बुलाया लेकिन फरार हो गया STC चीफ अल-जुबैदी... सऊदी ने यमन में फिर बरसाए बम
AajTak
यमन में राजनीतिक समाधान की कोशिशों के बीच सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दक्षिणी धाले प्रांत में हवाई हमले किए हैं. गठबंधन का कहना है कि ये हमले अलगाववादी साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) के खिलाफ किए गए, जब उसके प्रमुख ऐदारूस अल-जुबैदी रियाद वार्ता के लिए तय उड़ान में सवार नहीं हुए और फरार हो गए.
यमन में जारी गृहयुद्ध के बीच सऊदी अरब के नेतृत्व वाले सैन्य गठबंधन ने देश के दक्षिणी धाले गवर्नरेट में हवाई हमले किए हैं. गठबंधन ने दावा किया है कि ये हमले यमन के अलगाववादी संगठन साउदर्न ट्रांजिशनल काउंसिल (STC) के सशस्त्र बलों को निशाना बनाकर किए गए. यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब STC प्रमुख ऐदारूस अल-जुबैदी रियाद में होने वाली अहम वार्ता के लिए तय विमान में सवार नहीं हुए और कथित तौर पर अज्ञात स्थान पर फरार हो गए.
गठबंधन की ओर से बुधवार तड़के जारी बयान में कहा गया कि अल-जुबैदी को मंगलवार रात अदन से रियाद के लिए उड़ान भरनी थी, जहां यमन सरकार और STC के बीच संघर्ष खत्म करने को लेकर बातचीत प्रस्तावित थी. हालांकि, अल-जुबैदी विमान में नहीं बैठे और बाद में उनके फरार होने की सूचना मिली. बताया जा रहा है कि एमबीएस ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया था, जहां उनके शासन के साथ तनाव खत्म करने पर बातचीत होनी थी.
यह भी पढ़ें: 'खेप में कोई हथियार नहीं थे...', UAE ने खारिज किए सऊदी के आरोप, यमन हमले के बाद बढ़ा तनाव
बयान के अनुसार, इसी दौरान गठबंधन और यमन की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त सरकार को खुफिया जानकारी मिली कि अल-जुबैदी ने बड़ी संख्या में लड़ाकों को एकत्र किया है. इसमें बख्तरबंद और लड़ाकू वाहन, भारी और हल्के हथियारों के साथ बड़ी मात्रा में गोला-बारूद शामिल था. यह सशस्त्र बल आधी रात के आसपास अदन से रवाना हुआ और बाद में धाले प्रांत में इसकी मौजूदगी की पुष्टि हुई.
STC की सैन्य क्षमता को कमजोर करने के लिए हमला
गठबंधन ने कहा कि हालात को बिगड़ने से रोकने और संघर्ष को और भड़काने की कोशिश को नाकाम करने के लिए स्थानीय समयानुसार सुबह करीब चार बजे 'पूर्व-एहतियाती हवाई हमले' किए गए. इन हमलों का मकसद अलगाववादी बलों की सैन्य क्षमता को कमजोर करना था.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







