
वेनेजुएला ले लो, यूक्रेन दे दो… 7 साल पहले रूस-अमेरिका में चल रही थी सीक्रेट डील?
AajTak
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व रूस सलाहकार फियोना हिल के 2019 के एक बयान ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय राजनीति में हलचल मचा दी है. हिल के मुताबिक रूस ने अमेरिका को वेनेजुएला और यूक्रेन को लेकर एक अजीब 'स्वैप डील' का संकेत दिया था. मादुरो की गिरफ्तारी के बाद यह बयान फिर चर्चा में है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रूस और यूरोप मामलों की पूर्व वरिष्ठ सलाहकार फियोना हिल का 2019 में कांग्रेस के सामने दिया गया बयान फिर सुर्खियों में आ गया है. इस बयान में उन्होंने दावा किया था कि रूस ने अमेरिका को वेनेजुएला और यूक्रेन को लेकर एक "बहुत अजीब स्वैप व्यवस्था" का इशारा किया था. यह खुलासा ऐसे समय दोबारा चर्चा में आया है, जब अमेरिका ने एक गुप्त ऑपरेशन के तहत वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को पकड़ने की कार्रवाई की है.
फियोना हिल के मुताबिक उस समय रूसी अधिकारी बार-बार संकेत दे रहे थे कि अगर अमेरिका वेनेजुएला में मनमर्जी से कदम उठाए, तो रूस को यूक्रेन में पूरी छूट दी जाए. हिल ने कहा, "रूस इस दौर में बहुत ज़ोर देकर यह संकेत दे रहा था कि वे किसी तरह वेनेजुएला और यूक्रेन के बीच एक बहुत अजीब स्वैप व्यवस्था चाहते हैं."
यह भी पढ़ें: चीन-अमेरिका में शुरू हो गया तेल का खेल... वेनेजुएला के ऑयल में ट्रंप की दखल ड्रैगन को नहीं बर्दाश्त!
हिल ने स्पष्ट किया कि यह कोई औपचारिक प्रस्ताव नहीं था, बल्कि रूसी मीडिया में छपे लेखों और बंद दरवाज़ों के पीछे हुई बातचीत के जरिये यह संदेश दिया जा रहा था. इन चर्चाओं में बार-बार अमेरिका की मोनरो डॉक्टरीन का जिक्र किया गया.
रूस का तर्क था कि जैसे अमेरिका पश्चिमी गोलार्ध में बाहरी दखल का विरोध करता है, वैसे ही उसे यूरोप में, खासकर यूक्रेन में, रूसी दखल पर आपत्ति नहीं करनी चाहिए. बदले में रूस भी लैटिन अमेरिका में, विशेष रूप से वेनेजुएला को लेकर अमेरिका को खुली छूट देने को तैयार था.
यूक्रेन और वेनेजुएला अलग-अलग मामले

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से तेल के बाजार में उथल-पुथल मची है. ट्रंप की मुश्किल ये है कि कुछ महीने बाद नवंबर में अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने हैं. जिसे देखते हुए ट्रंप की पार्टी के ही लोग इकॉनमी पर उनसे ज्यादा ध्यान देने की मांग कर रहे हैं. तेल के दाम बढ़ने से अमेरिका में महंगाई भी धीरे धीरे बढ़ रही है. ऐसे में अगर ये युद्ध लंबा खिंचता है तो इससे ट्रंप की सियासी मुसीबत बढ़नी तय हैं. देखें वीडियो.

अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच मिडिल ईस्ट वॉर से भी पहले से जंग चल रही है. पाकिस्तान का आरोप है कि अफगानिस्तान की तालिबान सरकार टीटीपी जैसे आतंकी समूहों को पनाह दे रही है जो पाकिस्तान में हमले करते हैं. लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को खारिज किया है. दोनों देशों का झगड़ना चीन के हितों के खिलाफ जा रहा है जिसे देखते हुए उसने एक प्रस्ताव रखा था. पाकिस्तान ने सामने से उसे खारिज कर दिया है.

भारत ने ईरान में रह रहे अपने नागरिकों को सलाह दी है कि वे बिना भारतीय दूतावास की अनुमति और संपर्क के किसी भी जमीनी सीमा को पार करने की कोशिश न करें. दूतावास ने चेतावनी दी है कि ऐसा करने पर लोगों को गंभीर लॉजिस्टिक और इमीग्रेशन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. यह सलाह अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद बढ़े तनाव के बीच जारी की गई है. दूतावास ने भारतीयों से आधिकारिक संपर्क में रहने और हेल्पलाइन नंबरों पर मदद लेने की अपील की है. दूतावास ने कहा, 'हमें बताए बिना ईरान न छोड़ें'. दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी जंग का आज 17वां दिन है. हर दिन बीतने के साथ ये जंग और भीषण होती जा रही है क्योंकि अब अमेरिका-इजरायल के हमलों का जवाब देने के लिए ईरान ने एडवांस मिसाइलों का इस्तेमाल शुरू कर दिया है. 28 फरवरी से चल रहे युद्ध में ईरान ने पहली बार अपनी सबसे आधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलों में से एक सेजिल से इजरायल को टारगेट किया है. सेजिल मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में माहिर है, इसी वजह से इसे डांसिंग मिसाइल भी कहा जाता है. ईरान की ओर से सेजिल मिसाइल का इस्तेमाल होने से युद्ध में और तेजी आने का साफ संकेत मिल रहा है.

मध्य पूर्व में जारी तनाव के बीच इजरायल के शहर तेल अवीव पर मिसाइल हमला हुआ है. सोशल मीडिया और सीसीटीवी फुटेज में वो पल कैद हुआ है जब ईरान की मिसाइल तेल अवीव की एक सड़क पर आकर गिरती दिखाई देती है. इज़रायल पुलिस के मुताबिक इस हमले में क्लस्टर वारहेड का इस्तेमाल किया गया, जिससे कई छोटे बम अलग-अलग जगहों पर गिरकर फटे और आसपास के कई इलाकों को नुकसान पहुंचा. देखें वीडियो.

क्या ईरान युद्ध में अमेरिका फंस गया है? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज ट्रंप के लिए अब बड़ी चुनौती बन गया है. ट्रंप दावे तो बहुत करते हैं, लेकिन हकीकत ये है कि होर्मुज समुद्री मार्ग अभी भी बंद है. ईरान जिसे चाहता है उसके जहाज जाने देता है. बिना ईरान की सहमति के कोई जहाज वहां से नहीं निकल सकता. देखें श्वेता सिंह की ये रिपोर्ट.







