
पतंग से बनेगी बिजली! चीन ने बनाई दुनिया की सबसे बड़ी काइट, महंगी पवनचक्की की होगी छुट्टी?
AajTak
दुनिया की सबसे बड़ी काइट तैयार हो गई है, जो बिजली उत्पादन का काम करेगी. विशाल पतंग की बदौलत करीब 10 हजार घरों को बिजली मिलेगी. यह सिस्टम काफी ऊंचाई पर काम करता है और विंड टर्बाइन की तुलना में काइट सिस्टम की लागत कम है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
चीन के रिसर्चर ने दुनिया की सबसे बड़ी पावर जेनरेट काइट (पतंग) को तैयार किया है. इस काइट का यूज करके बिजली पैदा की जाएगी. इस दिशा में चीन के रिसर्चर ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. इसको हाई एल्टीट्यूड पवन ऊर्जा तकनीक में एक बड़ी सफलता माना गया है. करीब 10 हजार घरों को बिजली सप्लाई मिलेगी.
इसकी जानकारी चाइनीज मीडिया ग्रुप ने दी है और बताया है कि यह सफल परीक्षण मंगोलिया के अलक्सा लेफ्ट बैनर रीजन में हुआ है. इस टेस्टिंग में 53,800 स्क्वेयर फीट साइज की यह पतंग का यूज किया है. यह काइट, चाइना की पहली राष्ट्रीय रिसर्च एंड डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है.
काइट को इतनी ऊपर हीलियम गुब्बारे की मदद से पहुंचा
चाइना एनर्जी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन ने इस सिस्टम को डेवलप किया है. इस टेस्टिंग के दौरान एक हीलियम का गुब्बारा यूज किया, जिसकी मदद से काइट को जमीन से करीब 1 हजार फीट पर लेकर गए.
इसके बाद जैसे ही काइट हवा में पहुंची उसके बाद वह खुल जाती है. इसके बाद वह ग्राउंड बेस्ड जनरेटर से जुड़े केबल को खींचकर बिजली जनरेट करना शुरू कर देती है.
हाई-एल्टीट्यूड विंड सिस्टम के तहत दो मुख्य मॉडल होते हैं.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












