
पढ़ते हैं लेकिन भूल जाते हैं... PM मोदी ने बताई इससे बचने की ट्रिक
AajTak
परीक्षा से पहले छात्रों के तनाव को कम करने के लिए और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पीएम मोदी परीक्षा पे चर्चा का कार्यक्रम के दौरान देशभर के छात्रों से बात कर रहे हैं.
देशभर के छात्रों से जुड़ने और पढ़ाई के प्रेशर को कम करने के लिए हर साल परीक्षा पे चर्चा का आयोजन किया जाता है. अपने 9वें संस्करण में पीएम मोदी ने छात्रों से खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने छात्रों को उनके सवालों का जवाब दिया और ये भी बताया कि जो आप पढ़ते हैं उसे भूल जाते हैं, तो इससे कैसे बचना चाहिए.
जो पढ़ते हैं, वो भूल जाते हैं...
कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पीएम मोदी से पूछा कि कई बार ऐसा होता है कि हम जो पढ़ते हैं, वो भूल जाते हैं. इस सवाल पर पीएम ने कहा कि आपको हमेशा आज का दिन याद रहेगा क्योंकि आप इसमें पूरी तरह से इनवॉल्व हैं. ऐसे में आप खुद को कम होशियार बताएं और ज्यादा होशियारी से बात करें या राय लें.
#WATCH | PM Narendra Modi interacts with students during the 9th edition of 'Pariksha pe Charcha'. He says, "... Education should not feel like a burden. It needs our total involvement. Education in bits and pieces does not ensure success... Instead of focusing on marks,… pic.twitter.com/IKV33nd54b
मार्क्स बन गई है बीमारी
इस दौरान पीएम मोदी ने बताया कि मार्क्स एक बीमारी बन गई है. ऐसे में अपने मन को नंबर से जोड़ने के बजाय जीवन में कहां जाएं, इसपर ध्यान देने की जरूरत है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








