
पटेल की दुहाई देकर PM मोदी से बोले गहलोत- संघवाद की भावना के खिलाफ है IAS कैडर नियमों में बदलाव
AajTak
राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने अपनी चिट्ठी में कहा कि इस नियम से राज्यों के पास अधिकारियों की कमी हो सकती है. इससे पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर उब्दुल्ला भी इस पर विरोध जाहिर कर चुके हैं.
आईएएस (कैडर) रूल्स 1954 में संशोधन के फैसले के खिलाफ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर गहलोत ने इस पर चिंता जताई है. उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि IAS अधिकारियों के केंद्र में डेपुटेशन के नियमों में संशोधन से देश के संघवाद की साझा भावना (Cooperative federalism) पर खतरा पैदा हो जाएगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










