
पटना में स्कॉर्पियो से 3 पुलिसवालों को किसने रौंदा? देखें वीडियो
AajTak
बिहार के पटना में देर रात वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो ने तीन पुलिसकर्मियों को रौंद दिया, जिसमें महिला कांस्टेबल कोमल की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए, जिनका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है. घटना के संबंध में स्कॉर्पियो सवार दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











