
पटना में सरस मेला की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग, ऊंची लपटें देख मच गया हड़कंप
AajTak
बिहार की राजधानी पटना में इन दिनों सरस मेला चल रहा है. इस मेले का आयोजन गांधी मैदान में किया गया है. बताया जा रहा है कि मेले की पार्किंग में खड़ी कार धू-धूकर जलने लगी. देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं. घटना की खबर तुरंत फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू किया. आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है.
बिहार के पटना में आज सरस मेले के दौरान पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई. इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आग लगने के बाद देखते ही देखते कार धू-धूकर जल गई. आनन-फानन में सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जानकारी के अनुसार, पटना के गांधी मैदान में इन दिनों सरस मेला चल रहा है. यहां मेले की पार्किंग में खड़ी कार में आग लग गई. देखते ही देखते कार धू-धूकर जलने लगी. आग की लपटें देख मेले में हड़कंप मच गया. लोगों ने आग लगने की घटना की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी.
यहां देखें वीडियो
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है. आग लगने के कारणों का पता अभी तक नहीं चल सका है. इस घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है. बताया जा रहा है कि जिस गाड़ी में आग लगी, वह अभिषेक कुमार नाम के व्यक्ति की है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है.
बीते दिनों चिमनी ब्लास्ट से हो गया था बड़ा हादसा
बता दें कि बीते दिनों बिहार के रक्सौल में चिमनी ब्लास्ट से आग लग गई थी, जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं 12 लोग घायल हो गए थे. करीब 20 लोग लापता भी थे. सूचना के बाद फायर ब्रिगेड और पुलिस मौके पर पहुंची और दबे मजदूरों को खोजने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया था. ब्लास्ट के बाद मलबे में कई मजदूर दब गए थे.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






