
पटना में धीरेंद्र शास्त्री के दरबार में चेन स्नैचिंग, पुलिस ने 24 महिलाओं को हिरासत में लिया
AajTak
पटना के नौबतपुर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम चल रहा है. इसमें कई महिलाओं के गले से चेन स्नैचिंग हो चुकी है. पुलिस का कहना है कि चेन स्नेचिंग को लेकर महिला गिरोह सक्रिय है. इस गिरोह से जुड़ी यूपी, बिहार की 24 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है. उनके खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.
बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर इलाके में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कथा का कार्यक्रम है. इसमें बिहार और UP की महिला चैन स्नेचिंग गिरोह सक्रिय है. कलश यात्रा के अलावा कार्यक्रम स्थल से अब तक कई महिलाओं के गले से चेन स्नेचिंग हो चुकी है. इस मामले में नौबतपुर पुलिस ने चैन स्नैचिंग महिला गिरोह की सक्रिय 24 महिला सदस्यों को हिरासत में लिया है.
पुलिस का कहना है कि ये महिलाएं ऐसे कार्यक्रमों पर नजर रखती हैं. इसी के साथ कार्यक्रम में या बड़े मेलों में जाकर वहां की महिलाओं के साथ चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देती हैं. पुलिस ने इन महिलाओं को हिरासत में लेकर धारा 109 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस आरोपी महिलाओं को पकड़कर थाने ले गई और उनसे पूछताछ की.
नौबतपुर के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार भारद्वाज ने कहा कि बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की कलश यात्रा से लेकर अभी तक पुलिस ने चैन स्नैचिंग मामले में 24 महिलाओं को हिरासत में लिया है. इनमें से दो महिलाओं के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया है.
आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा. उन्होंने कहा कि बागेश्वर धाम के कार्यक्रम को लेकर सादी वर्दी में भी पुलिस बल की तैनाती की गई है. इस तरह की घटना को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है.
पहले भी धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम में चोरी हो चुकी है महिलाओं की चेन
बता दें कि इससे पहले धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का मुंबई के मीरा रोड इलाके में हुआ था. इस दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. जब कार्यक्रम शुरू हुआ तो रात तक चला. इसी बीच लगभग 50 से 60 लोगों का एक समूह मीरा रोड पुलिस स्टेशन पहुंचा. जो लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे, उनमें ज्यादातर महिलाएं थीं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










